दार्जिलिंग. दार्जिलिंग जिला हिल तृणमूल कांग्रेस की बैठक बुधवार को स्थानीय पार्टी कार्यलय में हुई. राजेन मुखिया की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई इस बैठक में दार्जिलिंग जिला हिल तृणमूल के महासचिव एन वी खवास, तृणमूल कांग्रेस द्वारा मनोनीत जीटीए सभासद मिलन डुक्पा, जे वी तामांग, शारदा राई सुब्बा आदि उपस्थित थे.
दो घंटे से अधिक समय तक चली बैठक के बाद पत्रकारों से रूबरू होते हुए दार्जिलिंग जिला हिल तृणमूल के अध्यक्ष श्री मुखिया ने बताया कि बैठक में पिछले दिनों हुए दार्जिलिंग में हुए मतदान को लेकर चर्चा-परिचर्चा की गयी है. विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान जितने भी पार्टी कार्यकर्ताओं ने सक्रियता से काम किया, उन सभी की प्रशंसा की गयी. वहीं चुनाव के दौरान निष्क्रिय रहनेवाले पार्टी कार्यकर्ताओं को नोटिस जारी करने का निर्णय लिया गया है.
श्री मुखिया ने भी कहा दार्जिलिंग और कर्सियांग विधानसभा क्षेत्रों में तृणमूल की जीत होगी. उन्होंने कहा कि दार्जिलिंग पर्वतीय क्षेत्र की जनता ने परिवर्तन चाह रही है. बैठक में आगामी 31 मई तक दार्जिलिंग, कर्सियांग, मिरिक और कालिम्पोंग नगरपालिका क्षेत्रों में पार्टी कमिटी गठन करने का निर्णय लिया गया. गांव, बस्ती से लेकर चाय व सिन्कोना बागानों में कमिटी गठन करके संगठन को मजबूत बनाने की बात हुई. साथ ही चार नगरपालिकाओं में आगामी चुनाव के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया गया.
