400 रुपये के लिए लड़ रहे थे दो दोस्त, झगड़ा छुड़ा रहे दोस्त को घोंपा चाकू, घायल

मालदा: दो दोस्तों के बीच झगड़ा छुड़ाने गया एक दोस्त चाकू के हमले में बुरी तरह घायल हो गया. बुधवार की सुबह यह घटना इंगलिश बाजार थाने के शोभा नगर गांव में घटी. घायल युवक का नाम प्रकाश स्वर्णकार (26) है. उसे मालदा मेडिकल कॉलेज में भरती कराया गया है. उसके बड़े भाई गणेश स्वर्णकार […]

मालदा: दो दोस्तों के बीच झगड़ा छुड़ाने गया एक दोस्त चाकू के हमले में बुरी तरह घायल हो गया. बुधवार की सुबह यह घटना इंगलिश बाजार थाने के शोभा नगर गांव में घटी. घायल युवक का नाम प्रकाश स्वर्णकार (26) है. उसे मालदा मेडिकल कॉलेज में भरती कराया गया है.

उसके बड़े भाई गणेश स्वर्णकार ने दो युवकों चुर्ण कर्मकार और विकास घोष के खिलाफ इंगलिश बाजार थाने में शिकायत दर्ज करायी है. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, 400 रुपये के लेन-देन को लेकर चुर्ण कर्मकार और विकास घोष आपस में भिड़ गये थे. दोनों के दोस्त प्रकाश स्वर्णकार ने बीच-बचाव की कोशिश की.

इससे दोनों ने प्रकाश पर ही हमला बोल दिया. उसके पेट में चाकू घोंप दिया गया है. घटना के समय स्थानीय लोग जमा हो गये. उसके बाद दोनों आरोपी भाग गये. पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है और शीघ्र ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >