उत्तर बंगाल विकास मंत्रालय में मंत्री ने की पार्टी नेताओं के साथ बैठक
सिलीगुड़ी: हिल्स तणमूल कांग्रेस का 21 जनवरी को मिरिक में विराट सम्मेलन होने जा रहा है. यह कहना है उत्तर बंगाल विकास मंत्री एवं तणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गौतम देव का. सम्मेलन के मद्देनजर मंत्री ने सोमवार को सिलीगुड़ी के मल्लागुड़ी स्थित उत्तर बंगाल विकास मंत्रालय में अपने दफ्तर में ही पार्टी नेताओं-कार्यकर्ताओं के […]
सिलीगुड़ी: हिल्स तणमूल कांग्रेस का 21 जनवरी को मिरिक में विराट सम्मेलन होने जा रहा है. यह कहना है उत्तर बंगाल विकास मंत्री एवं तणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गौतम देव का. सम्मेलन के मद्देनजर मंत्री ने सोमवार को सिलीगुड़ी के मल्लागुड़ी स्थित उत्तर बंगाल विकास मंत्रालय में अपने दफ्तर में ही पार्टी नेताओं-कार्यकर्ताओं के साथ लंबी बैठक की.
इतना ही नहीं मंत्री ने नेता-कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में ही विभिन्न विभागों के सरकारी अधिकारियों के साथ भी बैठक की और सरकारी काम-काजों का जायजा भी लिया. पार्टी नेताओं के साथ बैठक के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए श्री देव ने कहा कि सम्मेलन को सफल बनाने के लिए आज बैठक की गयी है.
सम्मेलन में क्रीड़ा मंत्री अरूप विश्वास के अलावा तणमूल के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहेंगे. एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा इस सम्मेलन में न तो वह मौजूद रह पायेंगे और न ही पार्टी सुप्रीमो ममता बनर्जी. श्री देव ने कहा कि हार्ट सर्जरी के बाद डॉक्टरों ने पहाड़ पर चढ़ाई न करने एवं ठंड न लगाने की हिदायत दी है. वहीं, दीदी पहले से निर्धारित सरकारी कार्यक्रम के तहत सिलीगुड़ी से सटे बैकुंठपुर के जंगल में सफारी पार्क का आगाज करने में पूरे दिन व्यस्त रहेंगी.
उसी दिन दीदी शाम को दार्जिलिंग के लिए रवाना हो जायेंगी. श्री देव ने कहा कि इसबार दीदी का उत्तर बंगाल में पांच दिनों का दौरा होगा. आज की बैठक में हिल्स तणमूल के अध्यक्ष राजन मुखिया, प्रवक्ता बिन्नी शर्मा, पहाड़ के अन्य नेताओं के अलावा सिलीगुड़ी नगर निगम में प्रतिपक्ष के तणमूल नेता नांटू पाल, दार्जिलिंग जिला (समतल) तणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष रंजन सरकार उर्फ राणा दा, उपाध्यक्ष कष्णचंद्र पाल समेत बड़ी संख्या में तणमूल के नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे.