तीनों सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी गोरामुमो

दार्जिलिंग : आने वाले विधानसभा चुनाव में गोरामुमो पहाड़ के तीनों सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी़ यह जानकारी सांगठनिक कार्यकारी सचिव भानु लामा ने दी़ उन्होंने कहा पार्टी इससे पहले तीनों विधानसभा सीटों दार्जिलिंग,कर्सियांग तथा कालिम्पोंग में अपना उम्मीदवार उतारते रही है और चुनावी जीत भी हासिल हुयी है़ वर्ष 2011 के विधानसभा चुनाव में […]

दार्जिलिंग : आने वाले विधानसभा चुनाव में गोरामुमो पहाड़ के तीनों सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी़ यह जानकारी सांगठनिक कार्यकारी सचिव भानु लामा ने दी़ उन्होंने कहा पार्टी इससे पहले तीनों विधानसभा सीटों दार्जिलिंग,कर्सियांग तथा कालिम्पोंग में अपना उम्मीदवार उतारते रही है और चुनावी जीत भी हासिल हुयी है़
वर्ष 2011 के विधानसभा चुनाव में पार्टी को हार का सामना करना पड़ा़ उस समय पार्टी की सांगठनिक शक्ति कमजोर थी और अध्यक्ष सुभाष घीसिंग को भी पहाड़ छोड़ना पड़ा था़ श्री लामा ने कहा कि अब वर्ष 2011 वाली स्थिति नहीं है़ विमल गुरूंग के नेतृत्व वाली गोजमुमो की ताकत खत्म हो गयी है़ उन्होंने गोरखालैंड के नाम पर पहाड़ के लोगों को बरगलाने के अलावा और कुछ नहीं किया़ अब उनकी असलियत जनता के सामने है़ यही वजह है कि गोजमुमो लगातार कमजोर हो रही है और गोरामुमो की शक्ति बढ़ रही है़
श्री लामा ने कहा कि वर्ष 1988 में दागोपाप समझौता होने के बाद से जितने भी विधानसभा चुनाव हुए उसमें पार्टी सभी तीनों सीटों पर लड़ी और वर्ष 2011 से पहले तक जीतती भी रही़ इस बार विधानसभा चुनाव में भी पार्टी सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी़ इससे पहले श्री लामा ने यहां पार्टी की एक सांगठनिक बैठक की़ इसमें कन्वेनर एमजी सुब्बा तथा अन्य नेता शामिल हुए़ बैठक में विधानसभा चुनाव की रणनीति पर विचार विमर्श किया गया़ इसके अलावा सांगठनिक क्षमता बढ़ाने पर भी चरचा की गयी़ पार्टी को मजबूत बनाने के लिए गांव गांव जाकर प्रचार चलाने का निर्णय लिया गया़ इसबीच,पार्टी प्रमुख मन घीसिंग का जन संपर्क अभियान जारी है़ कल रविवार को वह कर्सियांग के निकट गिद्दे पहाड़ तथा अन्य इलाकों का दौरा करेंगे़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >