दार्जिलिंग नगरपालिका में हम फ्लोर टेस्ट के लिए तैयार

दार्जिलिंग : गोजमुमो विनय गुट के केन्द्रीय अध्यक्ष विनय तामांग ने कहा कि उनकी पार्टी दार्जिलिंग नगरपालिका में फ्लोर टेस्ट के लिए तैयार है. यह फ्लोर टेस्ट होने के बाद ही पता चलेगा कि कौन कितना मजबूत है. सोनाम वाग्दी रोड स्थित मारावाडी साहायक समिति भवन में गोजमुमो विनय गुट के टाउन कमेटी की संगठनिक […]

दार्जिलिंग : गोजमुमो विनय गुट के केन्द्रीय अध्यक्ष विनय तामांग ने कहा कि उनकी पार्टी दार्जिलिंग नगरपालिका में फ्लोर टेस्ट के लिए तैयार है. यह फ्लोर टेस्ट होने के बाद ही पता चलेगा कि कौन कितना मजबूत है.

सोनाम वाग्दी रोड स्थित मारावाडी साहायक समिति भवन में गोजमुमो विनय गुट के टाउन कमेटी की संगठनिक सभा में पार्टी केन्द्रीय अध्यक्ष विनय तामांग ने कहा कि जनता उनकी अग्नि परीक्षा ले चुकी है. लोकसभा और दार्जिलिंग विधानसभा के उप चुनाव में मुझे हराकर दार्जिलिंग की जनता ने मेरे जातीय भावना और जातीय हित की अग्नि परीक्षा ली है.
जनता के आदेश को मैंने स्वीकार किया. जनता पर विश्वास है और जनता का भी मुझपर विश्वास बढ़ा है. पहाड़ से लेकर तराई सिलीगुड़ी डुआर्स तक हमें समर्थन मिल रहा है. अध्यक्ष तामांग ने दावा किया कि गोजमुमो विनय गुट जल्द से जल्द नॉर्थ बंगाल में नम्बर वन पार्टी बनने जा रही है.
सभा के बाद पत्रकारों से बात करते हुए श्री तामांग ने कहा कि लोकसभा और विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा ने दार्जिलिंग नगरपालिका के नगर पार्षदों को अपने साथ लेकर दार्जिलिंग नगरपालिका पर कब्जा करने का प्रयास किया. मैंने फ्लोर टेस्ट को लेकर चेयरमैन को ज्ञापन भी सौंपा था, लेकिन फ्लोर टेस्ट से पहले ही भाजपा के साथ खडे नगरपार्षद नेपाल के रास्ते दिल्ली चले गये. श्री तामांग ने कहा कि भाजपा ने दार्जिलिंग नगरपालिका के कतिपय विषयों को लेकर कोलकता उच्च न्यायलय में मामला दर्ज किया था, जिस पर सुनवाई 13 दिसम्बर को होनी है, लेकिन न्यायलय से मेरी गुजारिश है दार्जिलिंग नगरपालिका का निर्णय फ्लोर टेस्ट से कराये. गोजमुमो विनय गुट फ्लोर टेस्ट के लिये तैयार है. यह फ्लोर टेस्ट होने के बाद ही पता चलेगा कि कौन कितना मजबूत है.
इस मौके पर विनय गुट के दार्जीलिग महकमा समिति अध्यक्ष एंव केन्द्रीय कमेटी के सदस्य आलोक कान्त मणि थुलुंग केन्द्रीय कमेटी के सदस्य दिनेश गुरूंग,अरूण छेत्री, ऐलेन छेत्री आदि उपस्थित थे.
सभा का शुभारम्भ पार्टी केन्द्रीय अध्यक्ष विनय तामांग ने दीप जलन कर किया. इसके बाद मंच में बैठे नेताओं को खदा पहनाकर स्वागत किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >