हिल तृणमूल में जान फूंकने को सिलीगुड़ी में बनी योजना

अरूप विश्वास ने जनता के साथ खड़े होने का दिया मंत्र सिलीगुड़ी :गुरुवार को दार्जिलिंग हिल तृणमूल कांग्रेस के शीर्ष नेताओं का एक प्रतिनिधिदल पार्टी के पहाड़ प्रभारी तथा पीडब्ल्यूडी मंत्री अरूप विश्वास से मिला. सिलीगुड़ी शहर के वीनस मोड़ स्थित पीडब्ल्यूडी के इंपेक्शन बंग्लो में लगभग घंटे तक बैठक चली. इस दौरान मंत्री ने […]

अरूप विश्वास ने जनता के साथ खड़े होने का दिया मंत्र

सिलीगुड़ी :गुरुवार को दार्जिलिंग हिल तृणमूल कांग्रेस के शीर्ष नेताओं का एक प्रतिनिधिदल पार्टी के पहाड़ प्रभारी तथा पीडब्ल्यूडी मंत्री अरूप विश्वास से मिला. सिलीगुड़ी शहर के वीनस मोड़ स्थित पीडब्ल्यूडी के इंपेक्शन बंग्लो में लगभग घंटे तक बैठक चली. इस दौरान मंत्री ने पहाड़ के नेताओं को भूस्खलन की घटनाओं के पीड़ितों के साथ खड़े रहकर काम करने का निर्देश दिया है. पहाड़ के लिए गठित तृणमूल की नयी कोर कमेटी पर शुक्रवार को दार्जिलिंग में मुहर लगवायी जायेगी.

लोकसभा चुनाव के बाद पहाड़ की राजनीति में काफी बदलाव हुआ है. पहाड़ पर लोकसभा चुनाव चुनाव और उसके बाद संपन्न हुए दार्जिलिंग विधानसभा उपचुनाव में तृणमूल की बुरी तरह हार हुई है. पहाड़ पर तृणमूल की शक्ति कमजोर होते देख मुख्यमंत्री ने 21 जुलाई की कोलकाता में सभा के बाद उपस्थित पहाड़ के नेताओं को लेकर 22 जुलाई को 9 सदस्यीय कोर कमेटी का गठन किया है.
गुरुवार को मंत्री के साथ बैठक के बाद संवाददाताओं से बात करते हुए कोर कमेटी के चेयरमैन एलबी राई ने बताया कि पहाड़ पर कोई भी राजनीतिक पार्टी अभी सक्रिय नहीं है. नयी कोर कमेटी की संयोजक राज्यसभा सांसद शांता छेत्री है. इस कमेटी में राजेन मुखिया, विष्णु गोले व अन्य को रखा गया है. उन्होंने कहा कि नौ अगस्त को इसे दार्जिलिंग पहाड़ पर पास किया जायेगा. 10 अगस्त को कोर कमेटी कार्सियांग में एक बैठक करेगी. वहीं से पहाड़ पर पार्टी के आगे का कार्यक्रम तय किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >