दिनहाटा : रिहायशी इलाके में शराब दुकान के खिलाफ पथावरोध

दिनहाटा : दिनहाटा शहर के मदनमोहन बाड़ी बाइपास के रिहायसी इलाके में शराब की दुकान खोले जाने से नाराज इलाके की महिलाओं ने पथावरोध किया. मंगलवार दोपहर ढाई बजे एक घंटे तक चले पथावरोध के बाद पुलिस के हस्तक्षेप से हटा लिया गया. उल्लेखनीय है कि इलाके में अवैध तरीके से शराब की दुकान खोलने […]

दिनहाटा : दिनहाटा शहर के मदनमोहन बाड़ी बाइपास के रिहायसी इलाके में शराब की दुकान खोले जाने से नाराज इलाके की महिलाओं ने पथावरोध किया. मंगलवार दोपहर ढाई बजे एक घंटे तक चले पथावरोध के बाद पुलिस के हस्तक्षेप से हटा लिया गया.

उल्लेखनीय है कि इलाके में अवैध तरीके से शराब की दुकान खोलने को लेकर महिलाओं ने पहले भी तोड़फोड़ व पुलिस के पास लिखित शिकायत दर्ज करवायी थी. आन्दोलनकारियों का कहना है कि इलाके में दो प्राथमिक स्कूल, कॉलेज व मंदिर है.
उनलोगों का आरोप है कि इस इलाके में शराब की दुकान खुलने से महिलाओं का सड़क से गुजरना मुहाल हो जायेगा. युवा समाज पर इसका बुरा असर पड़ेगा. स्कूल कॉलेज के बच्चों को बिगड़ने का नया रास्ता खुल जायेगा. इसके खिलाफ आन्दोलन जारी रखने की महिलाओं ने चेतावनी दी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >