आज सिलीगुड़ी आयेंगे अहलुवालिया

सिलीगुड़ी: दाजिर्लिंग के सांसद तथा भाजपा नेता एसएस अहलुवालिया कल 18 तारीख को सिलीगुड़ी आ रहे हैं.उनका यहां नागरिक सम्मान किया जायेगा.उक्त आशय की जानकारी देते हुए भाजपा के जिला महासचिव नंदन दास ने बताया कि श्री अहलुवालिया कल ही नई दिल्ली से यहां पहुंचेंगे.जिला भाजपा ने उनके लिए नागरिक सम्मान का आयोजन किया है. […]

सिलीगुड़ी: दाजिर्लिंग के सांसद तथा भाजपा नेता एसएस अहलुवालिया कल 18 तारीख को सिलीगुड़ी आ रहे हैं.उनका यहां नागरिक सम्मान किया जायेगा.उक्त आशय की जानकारी देते हुए भाजपा के जिला महासचिव नंदन दास ने बताया कि श्री अहलुवालिया कल ही नई दिल्ली से यहां पहुंचेंगे.जिला भाजपा ने उनके लिए नागरिक सम्मान का आयोजन किया है.

सिलीगुड़ी के शिवम पैलेस में उनके सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है.श्री दास ने इस अवसर पर समाज के हर स्तर के लोगों को उपस्थित रहने का आह्वान किया है.उन्होंने बताया कि श्री अहलुवालिया 23 तारीख तक सिलीगुड़ी में ही रहेंगे. .इस बीच भाजपा सूत्रों ने बताया है कि श्री अहलुवालिया के दाजिर्लिंग जाने का भी कार्यक्रम है.

इसके अलावा सिलीगुड़ी प्रवास के दौरान वह स्थानीय भाजपा नेताओं के साथ बैठक भी करेंगे.सूत्रों ने आगे बताया कि आगामी सिलीगुड़ी नगर निगम तथा सिलीगुड़ी महकमा परिषद के चुनाव में भाजपा ने सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने का निर्णय लिया है.अहलुवालिया इन चुनावों की रणनीति को लेकर भी बैठक करेंगे.श्री अहलुवालिया के करीबी सूत्रों ने बताया है कि वह 24 तारीख को दाजिर्लिंग जायेंगे.वह 29 जून तक पहाड़ पर ही रहेंगे. 30 तारीख को उनके नई दिल्ली लौट जाने का कार्यक्रम है.सूत्रों ने आगे बताया कि गोजमुमो प्रमुख बिमल गुरूंग के साथ भी उनकी बैठक होगी.पहाड़ प्रवास के दौरान गोजमुमो के अन्य नेता भी उनसे मिलेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >