सीपीएम के हाथ से निकली माटीगाड़ा पंचायत समिति, सीपीएम का एक और पंचायत समिति सदस्य तृणमूल में शामिल

बागडोगरा : माटीगाड़ा पंचायत समिति सीपीएम के हाथों से निकलने जा रही है. सीपीएम के दो पंचायत सदस्यों के तृणमूल में शामिल हो जाने से तृणमूल के पास बहुमत आ गया है. अगले सप्ताह पंचायत समिति के सीपीएम सभापति व उप-सभाधिपति के खिलाफ तृणमूल अविश्वास प्रस्ताव लाने जा रही है. रविवार को माटीगाड़ा के तुंबाजोत […]

बागडोगरा : माटीगाड़ा पंचायत समिति सीपीएम के हाथों से निकलने जा रही है. सीपीएम के दो पंचायत सदस्यों के तृणमूल में शामिल हो जाने से तृणमूल के पास बहुमत आ गया है. अगले सप्ताह पंचायत समिति के सीपीएम सभापति व उप-सभाधिपति के खिलाफ तृणमूल अविश्वास प्रस्ताव लाने जा रही है. रविवार को माटीगाड़ा के तुंबाजोत जोड़ापुल में तृणमूल की ओर से आयोजित दलबदल कार्यक्रम में तुंबाजोत पंचायत समिति सदस्य तथा शिक्षा व बिजली कार्याध्यक्ष कन्हाई सिंह सीपीएम छोड़कर तृणमूल में शामिल हो गये.
इससे पहले पाथरघाटा से सीपीएम के निर्वाचित पंचायत समिति सदस्य तथा वन व भूमि कार्याध्यक्ष कृष्णा सिंह ने भी तृणमूल में योगदान दिया था. उक्त दो पंचायत समिति सदस्यों के आने से तृणमूल के सदस्यों के संख्या छह से बढ़कर आठ हो गयी. इस तरह उसके पास कुल 15 सदस्योंवाली पंचायत समिति में बहुमत हो गया है. दूसरी तरफ सीपीएम के सदस्यों की संख्या नौ से घटकर सात रह गयी है. अब तृणमूल के पास बहुमत आने के साथ अविश्वास प्रस्ताव का रास्ता साफ हो गया.
रविवार को तुंबाजोत में आयोजित कार्यक्रम के मंच पर कन्हाई सिंह को दलीय झंडा सौंपकर तृणमूल जिला अध्यक्ष गौतम देव ने उनका पार्टी में स्वागत किया. उन्होंने कहा कि जल्द ही अविश्वास प्रस्ताव लाया जायेगा. सभी को साथ लेकर इलाके के विकास कार्य में तेजी लायी जायेगी. कार्यक्रम में तृणमूल नेता कृष्ण चंद्र पाल, रंजन शील शर्मा, माटीगाड़ा पंचायत समिति में विरोधी दल के नेता भोला घोष, दुर्लभ चक्रवर्ती, खगेश्वर राय सहित अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >