पेड़ से झूलता एक व्यक्ति का सड़ा गला शव मिलने से सनसनी

स्थानीय लोगों का कहना है की पिछले दो दिनों से इलाके में दुर्गंध के कारण शुक्रवार सुबह जब जंगल की तरफ जाकर वे गये तो पेड़ से झूलता व्यक्ति का शव मिला.

बोलपुर. जिले के शांति निकेतन थाना इलाके के गोयालपाड़ा स्थित एक पेड़ से शुक्रवार सुबह एक व्यक्ति का फंदे से झूलता हुआ सड़ा गला शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी. घटना की सूचना के बाद पुलिस ने शव का मुआयना करने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए बोलपुर महकमा अस्पताल भेज दिया है. पुलिस ने बताया कि मृतक व्यक्ति की पहचान फिलहाल नहीं हो पायी है. शव की स्थिति ठीक नहीं थी. स्थानीय लोगों का कहना है की पिछले दो दिनों से इलाके में दुर्गंध के कारण शुक्रवार सुबह जब जंगल की तरफ जाकर वे गये तो पेड़ से झूलता व्यक्ति का शव मिला. शव बुरी तरह सड़ गया था. उक्त व्यक्ति की हत्या कर शव को झुला दिया गया है या उसने आत्महत्या की है इसे लेकर पुलिस जांच कर रही है. पुलिस का प्राथमिक अनुमान है की मृतक की उम्र 45 से 50 वर्ष के मध्य है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >