बंडेल-हावड़ा लोकल से धुंआ निकलने से अफरा-तफरी

धुंआ निकलते देखकर यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गयी

हुगली. शनिवार को बंडेल से हावड़ा के लिए रवाना हुई बंडेल-हावड़ा लोकल ट्रेन के एक कोच से धुंआ निकलते देखकर यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गयी. इसके बाद चुचुड़ा स्टेशन पर गार्ड ने ट्रेन को तुरंत रोक दिया. जानकारी के अनुसार, ट्रेन शनिवार सुबह 8.28 बजे बंडेल से रवाना होकर 8.34 बजे चुंचुड़ा स्टेशन पहुंची. इसी दौरान ट्रेन के आखिरी कोच से धुआं निकलते देखा गया. सूचना मिलते ही रेलवे कर्मचारी मौके पर पहुंचे. इसके बाद दूसरी ट्रेन से यात्रियों को रवाना किया गया. बताया जा रहा है कि ब्रेक बाइंडिंग के कारण धुआं निकला था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >