संदेशखाली में 17 जगहों पर धारा 144

स्थानीय लोगों के एक वर्ग का आरोप है कि धारा 144 जारी कर ग्रामीणों पर अत्याचार किया जा रहा है.

बशीरहाट. उत्तर 24 परगना के बशीरहाट लोकसभा केंद्र के संदेशखाली में व्याप्त तनाव को देखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से संदेशखाली में कुल 17 जगहों पर धारा 144 लगायी गयी है. इसमें कुछ अन्य इलाकों को भी जोड़ा गया है, जो मंगलवार मतगणना तक जारी रहेगी. वहीं, स्थानीय लोगों के एक वर्ग का आरोप है कि धारा 144 जारी कर ग्रामीणों पर अत्याचार किया जा रहा है. मालूम रहे कि शनिवार को मतदान के दिन हुई हिंसा की घटनाओं के बाद रविवार से पुलिस प्रशासन ने चार जून तक के लिए संदेशखाली के सरबेड़िया, ब्यारमारी, राजबाड़ी, मठबाड़ी समेत 17 जगहों पर धारा 144 लगा दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >