– पिता के साथ कोलकाता में रहकर प्राइवेट कॉलेज से बीबीए परीक्षा की कर रहा था तैयारी
– प्रगति मैदान थाना क्षेत्र में स्थित परमा आइलैंड के पास सोमवार सुबह की घटना कोलकाता. प्राइवेट बस की चपेट में आकर बाइक से दोस्त के साथ जा रहे बीबीए के छात्र की मौत हो गयी. घटना प्रगति मैदान थाना क्षेत्र में स्थित ईएम बाइपास इलाके में एक परमा आइलैंड के पास सोमवार सुबह सात बजे की है. मृत छात्र का नाम सौभिक दास (21) बताया गया है. वह मूलत: झारखंड के रांची में सिली स्थित छोटामुड़ी इलाके का निवासी बताया गया है. उसके साथ बाइक पर सवार युवक शेख अल्तमस (22) भी जख्मी हो गया है. अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है. खबर पाकर प्रगति मैदान थाने की पुलिस वहां पहुंची और सौभिक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस सूत्रों को जांच में पता चला कि सौभिक के पिता सौरभ दास रेलवे कर्मचारी हैं. शहर के तिलजला थाना अंतर्गत तपसिया फस्ट लेन में किराये के कमरे में सौभिक अपने पिता के साथ रहता था. वह कोलकाता में एक प्राइवेट संस्थान से बीबीए की पढ़ाई कर रहा था. सोमवार सुबह वह अपने दोस्त के साथ बाइक से जा रहा था. अचानक परमा आइलैंड के पास उसकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. जिसके बाद गंभीर हालत में दोनों को अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने सौभिक को मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने इस घटना के बाद आरोपी बस के चालक को गिरफ्तार कर लिया है. मामले की जांच की जा रही है,बस की चपेट में आने से रांची के युवक की कोलकाता में मौत
प्राइवेट बस की चपेट में आकर बाइक से दोस्त के साथ जा रहे बीबीए के छात्र की मौत हो गयी.
