एक्शन में पीडब्ल्यूडी, दखल हटा चौड़ी कर रहा सड़क

इसके पहले उक्त सड़क के किनारे अवैध रूप से कब्जा जमाये दुकानदारों को 16 जुलाई तक अतिक्रमण को खुद हटा लेने का नोटिस जारी किया गया था.

बर्दवान/पानागढ़. राज्य की मुख्यमंत्री की सख्ती के बाद पूर्व बर्दवान जिले के रायना ब्लॉक के बर्दवान आरामबाग सड़क से लगे निरापद बाजार इलाके में शनिवार को पीडब्ल्यूडी अतिक्रमण को हटा कर मार्ग चौड़ा करने में लग गया. इसके पहले उक्त सड़क के किनारे अवैध रूप से कब्जा जमाये दुकानदारों को 16 जुलाई तक अतिक्रमण को खुद हटा लेने का नोटिस जारी किया गया था. इस बीच, कई व्यापारियों ने अपनी दुकानें हटा ली थीं. निर्धारित समय-सीमा के अंदर जिन लोगों ने दखल नहीं छोड़ा, उनके कब्जे वाले हिस्से को पीडब्ल्यूडी ने बुलडोजर लगा कर हटा या तोड़ दिया. सड़क चौड़ी की जा रही है. इससे स्थानीय दुकानदारों में खलबली है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >