लाखों की ज्वेलरी वाला बैग टोटो में छूटा, पुलिस ने बरामद कर सौंपा

पूर्व बर्दवान के कटवा थाने की पुलिस ने महज एक घंटा में ही एक महिला का टोटो में छूटा लाखों के आभूषणों से भरा बैग बरामद कर उसे सौंप दिया.

बर्दवान/पानागढ़.

पूर्व बर्दवान के कटवा थाने की पुलिस ने महज एक घंटा में ही एक महिला का टोटो में छूटा लाखों के आभूषणों से भरा बैग बरामद कर उसे सौंप दिया. बताया गया है कि नदिया के हाजरा दंपती स्थानीय वृंदावन ज्वेलर्स की दुकान से करीब ढाई लाख रुपये के जेवर खरीद कर टोटो से अपने घर जा रहे थे. जिस बैग में जेवर रखा था, वो टोटो से उतरते समय छूट गया. घर पहुंचने पर जेवर वाला बैग नहीं दिखा, तो दंपती ने आनन-फानन में कटवा थाने में जाकर पुलिस से शिकायत की. इसके एक घंटा के अंदर पुलिस इलाके के सीसीटीवी कैमरे के सहारे उस टोटो वाले तक पहुंची और जेवर वाला बैग लेकर जरूरी कानूनी प्रक्रिया के उपरांत दंपती को सौंप दिया. बैग में सारे आभूषण यथावत थे. जेवर मिलने पर गोपाल हाजरा ने पुलिस का आभार जताया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >