लूट की कोशिश मामले की जांच के तहत झारखंड जा सकती है पुलिस

तीनों आरोपी संदीप दास (28), बबलू दास (22) व सुभाष दास (23) झारखंड के गिरिडीह के निवासी हैं.

कोलकाता. टॉलीगंज थाना क्षेत्र के लेक एवेन्यू स्थित एक अपार्टमेंट में गत गुरुवार को लूटपाट की वारदात को अंजाम देने आये तीन बदमाशों को पुलिस गिरफ्तार कर पाने में सफल रही है. अपार्टमेंट में रहने वाली एक वृद्धा के शोर मचाने पर वे लूटपाट की घटना को अंजाम नहीं दे पाये थे, लेकिन वहां से भागने के दौरान उन्होंने हवाई फायरिंग की थी. तीनों आरोपी संदीप दास (28), बबलू दास (22) व सुभाष दास (23) झारखंड के गिरिडीह के निवासी हैं. सूत्रों के अनुसार, मामले की जांच कर रही पुलिस को अंदेशा है कि उनके अन्य साथी भी हैं, जो घटना से जुड़े हैं. बताया जा रहा है कि पुलिस की एक टीम झारखंड भी जांच के लिए जा सकती है. यह भी पता लगाया जा रहा है कि उन्होंने हथियार कहां से प्राप्त किये थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >