मारपीट मामले में गिरफ्तार आरोपियों को पुलिस हिरासत

हिंसक झड़प में गिरफ्तार मुख्य आरोपी सहित पांच आरोपियों को सोमवार को हावड़ा के सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया. मजिस्ट्रेट ने सभी आरोपियों को छह दिनों की पुलिस हिरासत में भेजने का निर्देश दिया.

संवाददाता, हावड़ा

डोमजूर थाना अंतर्गत बांकड़ा दो नंबर ग्राम पंचायत अंतर्गत शेखपाड़ा इलाके में एक निर्माणाधीन मकान को लेकर तृणमूल कांग्रेस के दो गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प में गिरफ्तार मुख्य आरोपी सहित पांच आरोपियों को सोमवार को हावड़ा के सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया. मजिस्ट्रेट ने सभी आरोपियों को छह दिनों की पुलिस हिरासत में भेजने का निर्देश दिया.

गिरफ्तार आरोपियों में शेख हफीजुल, शेख फारूख भी शामिल हैं. उल्लेखनीय है कि बांकड़ा दो नंबर ग्राम पंचायत के शेखपाड़ा में तृणमूल कार्यकर्ता शेख फारूख एक बिल्डिंग का निर्माण करवा रहा है. आरोप है कि बांकड़ा दो नंबर ग्राम पंचायत का सदस्य शेख हफीजुल इस निर्माण को अवैध बताकर शेख फारूख से रुपये मांग रहा था, लेकिन उसने रुपये देने से इंकार कर दिया. रविवार सुबह इसी बात को लेकर दोनों गुटों के लोग आपस में भिड़ गये. एक-दूसरे पर पत्थरबाजी, फायरिंग और बमबारी शुरू कर दी. चार से पांच घरों में तोड़फोड़ की गयी थी. मौके पर पहुंची पुलिस पर भी पथराव किया गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >