बांकुड़ा : पुलिस ने लापता हुए लोगों को उनके घर पहुंचाया

लापता व्यक्तियों की बरामदगी के लिए बांकुड़ा जिला पुलिस के द्वारा विशेष अभियान चलाया गया.

बांकुड़ा. लापता व्यक्तियों की बरामदगी के लिए बांकुड़ा जिला पुलिस के द्वारा विशेष अभियान चलाया गया. तीन दिनों के विशेष अभियान के तहत 72 लापता व्यक्तियों का पता लगाया गया. बांकुड़ा जिला पुलिस के अनुसार लापता व्यक्तियों की बरामदगी की प्रक्रिया में तेजी लाने के उद्देश्य से बिष्णुपुर सब डिवीजन के छह पुलिस स्टेशनों द्वारा एक विशेष अभियान शुरू किया गया था.

तीन दिनों के भीतर 72 लापता व्यक्तियों का पता लगाया गया / बरामद किया गया और उन्हें उनके घरों तक सकुशल पहुंचाया गया. इस बारे में घर लौटी एक महिला का कहना था कि घर में पारिवारिक विवाद के कारण गुस्से में बाहर चली गयी थी. अन्य लापता हुए कुछ लोगों की भी ऐसी ही कहानी कमबोश सुनने को मिली.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >