दिल्ली से सियालदह आ रहा यात्री लापता

राजधानी एक्सप्रेस से सियालदह आने के दौरान लापता मौसम घोष (40) का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है.

कोलकाता. राजधानी एक्सप्रेस से सियालदह आने के दौरान लापता मौसम घोष (40) का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है. जानकारी के अनुसार, 27 जून को वह दिल्ली से सियालदह के लिए रवाना हुआ. दूसरे दिन (28 जून) उसके सियालदह पहुंचने की बात थी. लेकिन वह वापस नहीं लौटा. उसके परिजनों ने बताया कि सियालदह जीआरपी की मौजूदगी के बावजूद गुमशुदगी की शिकायत नहीं ली गयी. बाद में दमदम थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करायी गयी. जानकारी के मुताबिक, उस दिन, मौसम का एक दोस्त उसे लेने गया था. लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला. उसका फोन बज रहा था. लेकिन कोई उठा नहीं रहा था. परिजनों के मुताबिक, आरपीएफ ने फोन उठाया और कहा कि उसका फोन मिल गया है. दोस्त के कहने पर मौसम का परिवार सियालदह पहुंचा. परिवार का दावा है कि उन्होंने, सियालदह पहुंचकर मौसम का सामान और मोबाइल देखा, लेकिन वह गायब था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >