कांचरापाड़ा से हथियारों के साथ एक अरेस्ट

उत्तर 24 परगना जिले के बीजपुर थानांतर्गत कांचरापाड़ा के मिलननगर इलाके में एक गोदाम में छापेमारी कर हथियारों के साथ एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है

कांचरापाड़ा. उत्तर 24 परगना जिले के बीजपुर थानांतर्गत कांचरापाड़ा के मिलननगर इलाके में एक गोदाम में छापेमारी कर हथियारों के साथ एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने आरोपी का नाम सुब्रत दास बताया है. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कांचरापाड़ा के मिलन नगर में सुब्रत दास की लकड़ी का गादाम है, जहां कुछ दिनों से कुछ अनजान लोगों का आना-जाना लगा है. इस सूचना के बाद मंगलवार को बीजपुर थाने की पुलिस ने वहां छापेमारी की. पुलिस को वहां से चार रिवॉल्वर और दो कारतूस मिले. पुलिस ने सुब्रत दास को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के अनुसार, सुब्रत दास 2010 में हत्या के एक मामले में आरोपी भी है. गुप्त सूचना पर पुलिस ने सुब्रत के गोदाम में छापेमारी कर हथियारों को बरामद किया. पुलिस पता लगा रही है कि आखिर क्यों और किस उद्देश्य से हथियार लाये गये थे. कोई बड़ी वारदात को अंजाम देने की साजिश चल रही थी या नहीं. यह सब पुलिस पता लगा रही है. इसमें लिप्त और लोगों के बारे में भी पुलिस पता लगा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >