हूल और शहीद दिवस को लेकर विधायक ने की बैठक

पूर्व बर्दवान के जमालपुर में तृणमूल कांग्रेस के विधायक आलोक कुमार माझी ने स्थानीय पंचायत प्रधान समिति के सभापति, पंचायत सदस्यों व ब्लॉक के पार्टी नेताओं के साथ बैठक की.

बर्दवान/पानागढ़.

पूर्व बर्दवान के जमालपुर में तृणमूल कांग्रेस के विधायक आलोक कुमार माझी ने स्थानीय पंचायत प्रधान समिति के सभापति, पंचायत सदस्यों व ब्लॉक के पार्टी नेताओं के साथ बैठक की. इसमें मुख्य रूप से 12 जुलाई को हूल दिवस और 21 जुलाई को शहीद दिवस को लेकर तैयारियों पर चर्चा की गयी. यह बैठक जमालपुर ब्लॉक तृणमूल कार्यालय में सभी क्षेत्रीय नेताओं, शाखा संगठनों के नेताओं, प्रधानों, उप-प्रधानों, पंचायत समिति के सदस्यों – धिकारियों, जिला परिषद सदस्यों की मौजूदगीे में हुई. हूल दिवस व शहीद दिवस की तैयारियों को लेकर हुई बैठक में जमालपुर ब्लॉक तृणमूल के अध्यक्ष महमूद खान, पंचायत समिति की अध्यक्ष पूर्णिमा मलिक, उपाध्यक्ष भूतनाथ मलिक व अन्य नेता-कार्यकर्ता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >