2.50 करोड़ के ड्रग्स टैबलेट के साथ पकड़ी गयी मिजोरम की महिला

2.50 करोड़ रुपये के ड्रग्स टैबलेट के साथ नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की टीम ने मिजोरम की एक महिला को गिरफ्तार किया है. वह मिजोरम के आइजोल की रहने वाली है.

संवाददाता, कोलकाता

2.50 करोड़ रुपये के ड्रग्स टैबलेट के साथ नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की टीम ने मिजोरम की एक महिला को गिरफ्तार किया है. वह मिजोरम के आइजोल की रहने वाली है. पकड़ी गयी महिला का नाम अरलालरुआहुपुई बताया गया है, बुधवार को महिला को बैंकशाल कोर्ट में पेश करने पर उसे एक दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेजने का निर्देश दिया गया है.

अदालत सूत्रों के मुताबिक नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की ओर से वकील ने अदालत को बताया कि गत 4 अप्रैल को करीब 2.50 करोड़ रुपये कीमत की एम्फ़ैटेमिन ड्रग्स की गोलियां नीदरलैंड से मिजोरम के डाकघर में महिला के नाम पर पहुंचा था. इसकी जानकारी मिलने पर एनसीबी की टीम मिजोरम गयी और पूछताछ के बाद उक्त महिला को गिरफ्तार कर लिया. उसके कब्जे से करीब ढाई करोड़ रुपये की नशीली ड्रग्स की गोलियां जब्त की गईं. सरकारी वकील ने आरोपी महिला को न्यायिक हिरासत में भेजने का आवेदन किया.

इसके बाद अदालत ने गिरफ्तार महिला को एक दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया. सरकारी वकील ने कहा कि गिरफ्तार महिला को गुरुवार को फिर से विचार भवन में एनडीपीएस अदालत में पेश किया जायेगा. वह कहां से इन ड्रग्स टैबलेट का क्या करनेवाली थी, इस बारे में उससे पूछताछ की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >