मिथुन चक्रवर्ती के रोड शो में दुखद हादसा, सुरक्षा में तैनात कांस्टेबल विजय सिंह की मौत

Mithun Chakraborty Road Show Constable Death: पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 के प्रचार के दौरान बाराबनी में मिथुन चक्रवर्ती के रोड शो में तैनात कांस्टेबल विजय सिंह (36) की मौत हो गयी है. सीने में दर्द और पसीने की शिकायत के बाद अस्पताल में ली अंतिम सांस.

Mithun Chakraborty Road Show Constable Death| आसनसोल, संतोष कुमार : बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के प्रचार के दौरान एक बेहद दुखद खबर सामने आयी. बाराबनी विधानसभा क्षेत्र में सुपरस्टार और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता मिथुन चक्रवर्ती के रोड शो के दौरान सुरक्षा ड्यूटी में तैनात एक पुलिस कांस्टेबल की मौत हो गयी.

कार्डियक अरेस्ट से मौत : मेडिकल रिपोर्ट

मृतक कांस्टेबल की पहचान विजय सिंह (36) के रूप में हुई है. चुनावी गहमागहमी के बीच इस घटना से पुलिस विभाग और राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गयी है. केलेजोरा बीपीएचसी (BPHC) द्वारा जारी मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार, प्रथम दृष्टया मौत का कारण दिल का दौरा (Cardiac Arrest) माना जा रहा है.

ड्यूटी के दौरान अचानक बिगड़ी तबीयत

घटना रविवार की बतायी जा रही है. बाराबनी थाना क्षेत्र में मिथुन चक्रवर्ती का मेगा रोड शो चल रहा था. भारी भीड़ और गर्मी के बीच कांस्टेबल विजय सिंह सुरक्षा व्यवस्था संभाल रहे थे. दोपहर करीब 3:15 बजे उन्होंने अचानक सीने में तेज दर्द और घबराहट (Sweating) की शिकायत की.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

अस्पताल पहुंचते ही मचा हड़कंप

कांस्टेबल की हालत बिगड़ती देख उन्हें तुरंत पास के केलेजोरा बीपीएचसी ले जाया गया. मेडिकल ऑफिसर रूपम कुमार मंडल के मुताबिक, डॉक्टरों ने तुरंत प्राथमिक चिकित्सा और मैनेजमेंट शुरू किया. इलाज शुरू होने के कुछ ही देर बाद विजय सिंह अचानक कोलैप्स कर गये यानी उनकी मौत हो गयी. डॉक्टरों ने दोपहर करीब 3:40 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया.

इसे भी पढ़ें : भाटपाड़ा हिंसा : भाजपा कार्यकर्ता के घर हमला करने वाला मुख्य आरोपी 5 पिस्टल और कारतूस के साथ गिरफ्तार

परिजनों और पुलिस महकमे में मातम

शाम 5 बजे केलेजोरा बीपीएचसी के मेडिकल ऑफिसर ने बाराबनी पुलिस स्टेशन के ओसी (OC) को पत्र लिखकर शव को आगे की जांच के लिए सौंप दिया. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि विजय एक समर्पित जवान थे और अपनी ड्यूटी के प्रति काफी सजग थे.

इसे भी पढ़ें : मालदा कांड में NIA का एक्शन, कांग्रेस उम्मीदवार समेत 7 हिरासत में, ISF नेता गिरफ्तार, रडार पर AIMIM सदस्य

इसे भी पढ़ें : बांकुड़ा में योगी आदित्यनाथ की सभा के बाद बवाल, BJP कार्यकर्ताओं की बस पर पथराव, रोड जाम कर जोरदार प्रदर्शन

चुनावी माहौल में पसरा सन्नाटा

मिथुन चक्रवर्ती का रोड शो क्षेत्र में चर्चा में था, लेकिन इस हादसे के बाद समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं में भी उदासी देखी गयी. स्थानीय प्रशासन अब इस मामले की जांच कर रहा है कि क्या अत्यधिक थकान या गर्मी के कारण कांस्टेबल की तबीयत बिगड़ी थी. फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, ताकि मौत की सटीक वजह साफ हो सके.

इसे भी पढ़ें

बंगाल चुनाव 2026: नंदीग्राम से भवानीपुर तक… इन ‘हॉट’ सीट्स पर हार-जीत तय करेगी कौन बनेगा मुख्यमंत्री

PM मोदी का ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत अभियान’: 14 को भाजपा कार्यकर्ताओं को देंगे जीत का मंत्र, जानें कैसे जुड़ें

अमित शाह का ‘चुनावी तूफान’, 3 रैली, रोड शो, बंगाल में परिवर्तन के लिए भरेंगे हुंकार

बंगाल के रण में राहुल गांधी की एंट्री, रायगंज से मुर्शिदाबाद तक 3 बड़ी रैलियां, कांग्रेस के विजन से बदलेगा चुनावी समीकरण?

SIR देश का सबसे बड़ा घोटाला, 2026 में गिर जायेगी मोदी सरकार, ममता बनर्जी की भविष्यवाणी, EVM को लेकर किया आगाह

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >