दुर्गापुर से लापता नाबालिग का उत्तर प्रदेश से हुआ उद्धार

सोमवार को लड़की को दुर्गापुर लाया गया. जहां कानूनी प्रक्रिया के बाद उसे परिजनों को सौप दिया जायेगा.

दुर्गापुर. बीते 15 मई को दुर्गापुर स्टील टाउनशिप से रहस्यमय तरीके से लापता हुई नाबालिग लड़की को दुर्गापुर थाने की पुलिस ने उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से बरामद किया है. सोमवार को लड़की को दुर्गापुर लाया गया. जहां कानूनी प्रक्रिया के बाद उसे परिजनों को सौप दिया जायेगा. थाना प्रभारी ने बताया कि लड़की के परिजनों ने इसी महीने की 15 तारीख को लड़की की गुमशदी को शिकायत थाने में दर्ज करायी थी.

शिकायत के बाद पुलिस की टीम उत्तर प्रदेश रवाना हुई थी. सोमवार को लड़की को बरामद कर लिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >