बंगाल के मेदिनीपुर में बड़ा सड़क हादसा, ड्यूटी पर जाते 2 पुलिसकर्मियों की मौत

Bengal Police: घायलों को रात करीब 1 बजे स्थानीय अस्पताल ले जाया गया. हालांकि, उनकी चोटें गंभीर होने के कारण उन्हें उसी रात मेदिनीपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया.

Bengal Police: कोलकाता. चंद्रकोना इलाके में आधी रात को भयानक सड़क हादसा हुआ है. एक लॉरी और पुलिस वाहन की आमने-सामने की टक्कर में दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई. 3 गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. यह दुखद सड़क हादसा चंद्रकोना रोड के सतबांकुरा इलाके में आधी रात को हुआ. पुलिसकर्मी ड्यूटी पर जा रहे थे, लेकिन किसने सोचा था कि रास्ते में इतना बड़ा हादसा हो जाएगा. चुनाव से ठीक पहले हुई इस भयावह दुर्घटना ने इलाके में मातम है.

ड्यूटी ज्वाइन करने जा रहे थे पुलिसकर्मी

पुलिस सूत्रों के अनुसार, पुलिसकर्मी मेदिनीपुर से गरबेटा पुलिस स्टेशन में ड्यूटी ज्वाइन करने जा रहे थे. चंद्रकोना रोड के सतबांकुरा इलाके में पहुंचते ही उनकी पुलिस वैन सामने से आ रही तेज रफ्तार लॉरी से टकरा गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि एक पुलिसकर्मी की मौके पर ही मौत हो गई. इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से बाकी बचे पुलिसकर्मियों को तुरंत अस्पताल ले जाने की व्यवस्था की गई, लेकिन रास्ते में ही एक अन्य पुलिसकर्मी ने दम तोड़ दिया.

बंगाल की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

लॉरी का ड्राइवर फरार

दुर्घटना में घायल हुए बाकी तीन पुलिसकर्मियों को पहले रात करीब 1 बजे स्थानीय द्वारिगेरिया ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया. हालांकि, उनकी चोटें गंभीर होने के कारण उन्हें उसी रात मेदिनीपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया. उनका इलाज वहीं चल रहा है. दूसरी ओर, इस भयावह दुर्घटना के बाद, जानलेवा लॉरी का चालक रात के अंधेरे में सड़क छोड़कर फरार हो गया. पुलिस ने लॉरी को जब्त कर लिया है. फरार चालक की तलाश भी पूरी तेजी से जारी है.

Also Read: मोदी सरकार ने जिन्हें दी नागरिकता, फिर भी वोटर लिस्ट में नाम नहीं, तृणमूल ने उठाया मुद्दा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >