30 सीटें मिलीं, तो छह माह में गिर जायेगी ममता सरकार : सुकांत

छह माह में गिर जायेगी ममता सरकार : सुकांत

बैरकपुर. उत्तर 24 परगना के जगदल में रविवार को चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा कि यदि बंगाल से भाजपा को 30 सीटें मिलीं, तो अगले छह माह के भीतर ममता बनर्जी की सरकार गिर जायेगी. फिर यहां भाजपा सत्ता में आयेगी और लोगों को तृणमूल के अत्याचार से मुक्ति मिलेगी. उन्होंने बैरकपुर सीट से तृणमूल प्रत्याशी पार्थ भौमिक पर कटाक्ष करते हुए कहा कि दीदी के पास दो पार्थ हैं, एक मोटा और दूसरा छोटा. मोटा पार्थ अभी जेल में है और छोटा पार्थ भी कुछ दिनों के बाद जेल जायेगा. मोदी के शासन में हुआ अभूतपूर्व विकास : अर्जुन : सभा को संबोधित करते हुए अर्जुन सिंह ने कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार बनने के बाद से देश में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए. कश्मीर के लोगों को सही मायने में आजादी मिली. आज पश्चिम बंगाल के लोग भी आजादी के लिए संघर्ष कर रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >