कालीघाट में सीएम की सुरक्षा के लिए खाली करायी गयी जमीन : मेयर

कालीघाट में सीएम आवास के पास बुधावर को निगम के अधिकारी को सरकारी जमीन पर से अवैध कब्जा हटाने में मशक्कत करनी पड़ी थी.

कोलकाता. कालीघाट में सीएम आवास के पास बुधावर को निगम के अधिकारी को सरकारी जमीन पर से अवैध कब्जा हटाने में मशक्कत करनी पड़ी थी. सीएम के परिवार के सदस्यों की ओर से विरोध जताया गया था. इस मामले में गुरुवार को मेयर फिरहाद हकीम ने निगम में बताया कि जमीन सरकारी है. वहां सीएम की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए कोलकाता पुलिस को कियोस्क बनाना था, इसलिए जमीन खाली कराकर पुलिस को दे दी गयी है. इससे सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों को ड्यूटी करने में सहूलियत होगी. पुलिस के द्वारा वहां कियोस्क बनाया जायेगा, ताकि धूप व बारिश में भी पुलिसकर्मियों को परेशानी ना हो.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >