गार्डेनरीच में इमारत ढहने की घटने में गिरफ्तार जमीन के मालिक को 18 तक पीसी

गिरफ्तार जमीन के एक और मालिक मोहम्मद दिलनवाज उर्फ राजा (40) को शुक्रवार को अलीपुर कोर्ट में पेश किया गया

कोलकाता. गार्डेनरीच इलाके में स्थित अजहर मोल्ला बागान में निर्माणाधीन मकान का हिस्सा ढहने के मामले में पुलिस के हाथों गिरफ्तार जमीन के एक और मालिक मोहम्मद दिलनवाज उर्फ राजा (40) को शुक्रवार को अलीपुर कोर्ट में पेश किया गया. वहां अदालत ने आरोपी को 18 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में भेजने का निर्देश दिया है. वह उसी इलाके का रहनेवाला है. उसे गुरुवार को उत्तर दिनाजपुर के इस्लामपुर से गिरफ्तार किया गया था. वहां से आरोपी को कोलकाता लाकर शुक्रवार को अलीपुर कोर्ट में पेश करने पर उसे पुलिस हिरासत में भेजने का निर्देश दिया गया. पुलिस सूत्र बताते हैं कि इस मामले में इसके पहले एक जमीन मालिक एक प्रमोटर एवं एक लेबर सप्लायर को गिरफ्तार किया जा चुका है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >