लिलुआ : पतंग उड़ाने के दौरान करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

लिलुआ थाना अंतर्गत बेलगछिया इलाके में पतंग उड़ाने के दौरान गले में चाइनीज मांझा लिपटने के बाद करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी.

संवाददाता, हावड़ा.

लिलुआ थाना अंतर्गत बेलगछिया इलाके में पतंग उड़ाने के दौरान गले में चाइनीज मांझा लिपटने के बाद करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी. मृतक का नाम अरिंदम हाइित (28) था. घटना बुधवार शाम की है, जब युवक अपने कारखाने की छत पर पतंग उड़ा रहा था. इस घटना में इलाके में शोक है.

जानकारी के अनुसार, विश्वकर्मा पूजा के मौके पर अरिंदम पतंग उड़ा रहा था कि इसी समय चाइनीज मांझा उसके गले में फंस गया. गले से चाइनीज मांझा निकालने के दौरान पतंग से उसका नियंत्रण हट गया और पतंग एक हाइटेंशन तार में जाकर फंस गयी. बिजली के तार में पतंग फंस जाने से वह करंट की चपेट में आ गया. वह वहीं गिर पड़ा.

उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक का घर दासनगर थाना अंतर्गत इच्छापुर इलाके में है. अस्पताल की ओर से पुलिस को खबर दी गयी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Subodh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >