फरक्का : चोर होने के संदेह में युवक की पीट कर हत्या

मृतक का नाम करीम शेख (27) बताया गया है. वह फरक्का के महादेवनगर गांव का रहने वाला था.

कोलकाता. चोर होने के संदेह में सामूहिक पिटाई में एक युवक की मौत हो गयी. मृतक का नाम करीम शेख (27) बताया गया है. वह फरक्का के महादेवनगर गांव का रहने वाला था. स्थानीय लोगों का कहना है कि शनिवार तड़के उसे रंगे हाथ पकड़ा गया था. इसके बाद लोगों ने उसकी जमकर पिटाई की. बाद में पुलिस युवक को लोगों के हाथों से बचा कर अस्पताल ले गयी, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. करीम पेशे से दिहाड़ी मजदूर था. स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इलाके में चोरी की घटनाओं से लोग आतंकित थे. कई घरों में चोरी हुई थी. लोगों का कहना है कि तड़के गोपालनगर में एक घर में चोरी के दौरान उसे पकड़ा गया था. गांव के लोगों ने उसकी जम कर पिटाई शुरू की. घटना की खबर मिलते ही फरक्का थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. लोगों से बचा कर उसे जंगीपुर महकमा अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी मौत हो गयी. उसके परिजनों ने कहा कि वह चोर नहीं था. वह रोजगार करता था. उसकी पीट कर हत्या की गयी है. दोषियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए. पुलिस ने बताया कि अभी तक कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं हुई है. इसके बावजूद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >