खड़गपुर. विषेश गहन परीक्षण (एसआइआर) केंद्र में सुनवाई के लिए कतार में खड़ी एक महिला की अचानक तबीयत बिगड़ गयी. उसे उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया. घटना पश्चिम मेदिनीपुर जिले के पिंगला इलाके की है. मालूम हो कि 60 वर्षीय यमुना राउत को पिंगला के बीडीओ कार्यालय में बुलाया गया, क्योंकि गणना फॉर्म में 2002 के वोटर लिस्ट में उसका नाम नहीं था. वहां कतार में खड़े-खड़े अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गयी. पिंगला के विधायक अजीत माइती तृणमूल वोट संरक्षण शिविर में थे. उन्हें मामला समझ में आया और मदद के लिए आगे आये. तुरंत गाड़ी की व्यवस्था कर उन्हें अस्पताल ले जाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद यमुना को कुछ बेहतर राहत महसूस हुआ. वहीं विधायक अजीत माइती ने घटना के लिए चुनाव आयोग को जिम्मेदार ठहराया है. उन्होंने कहा कि आयोग एसआइआर के नाम पर देश के वरिष्ठ नागरिकों को बेवजह परेशान कर रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
