आमडांगा : खेत में मिला महिला का शव, दुष्कर्म के बाद हत्या का संदेह

आमडांगा थाना क्षेत्र के चंडीगड़ पंचायत इलाके के शशिपुर में एक खेत से अर्धनग्न और अधजली हालात में एक महिला का शव बरामद किया गया है.

जांच में जुटी पुलिस

संवाददाता, बारासात.

आमडांगा थाना क्षेत्र के चंडीगड़ पंचायत इलाके के शशिपुर में एक खेत से अर्धनग्न और अधजली हालात में एक महिला का शव बरामद किया गया है. घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है. महिला की पहचान नहीं हो पायी है. खबर पाकर मौके पर पहुंची पुलिस के साथ-साथ स्निफर डॉग की टीम भी पहुंची थी. महिला की उम्र 30 से 35 के आस-पास होने का अनुमान लगाया जा रहा है.

जानकारी के मुताबिक, बुधवार सुबह स्थानीय किसान जब खेत में काम पर गये तो उन्होंने एक महिला का अधजला व अर्धनग्न शव देखा, फिर तुरंत पुलिस को सूचना दी गयी. मौके पर आमडांगा थाने की पुलिस के साथ बारासात पुलिस जिला के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की टीम भी पहुंची. स्निफर डॉग की टीम भी पहुंची और जांच पड़ताल की गयी.

प्रारंभिक जांच में पुलिस का अनुमान है कि महिला का दुष्कर्म कर उसकी हत्या की गयी है. सबूत मिटाने के लिए किसी दूसरे इलाके में वारदात के बाद यहां लाकर फेंका उसे गया है क्योंकि महिला स्थानीय नहीं है. पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. स्थानीय आस-पास के अन्य थानों को भी सूचित किया गया है कि किसी महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट हाल ही में कहीं दर्ज है या नही, इसके जरिये उसकी पहचान करने की कोशिश की जा रही है. घटनास्थल से कई अहम सुराग जुटाये गये. फॉरेंसिक टीम ने भी जायजा लिया.

इधर, घटनास्थल बैरकपुर पुलिस कमिश्नरेट के शिवदासपुर और वासुदेवपुर थाने के बार्डर से भी सटा हुआ है. इसलिए बैरकपुर पुलिस कमिश्नरेट के थानों को भी इससे जुड़ी जानकारी के लिए सूचित किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Subodh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >