छिनताई के मामले में महिला गिरफ्तार

उत्तर कोलकाता के बड़तला थाना इलाके के सोनागाछी में एक व्यक्ति से चेन और 20 हजार की नकदी छीन कर फरार होने के आरोप में पुलिस ने पूर्णिमा सरकार नामक महिला को गिरफ्तार किया है.

कोलकाता. उत्तर कोलकाता के बड़तला थाना इलाके के सोनागाछी में एक व्यक्ति से चेन और 20 हजार की नकदी छीन कर फरार होने के आरोप में पुलिस ने पूर्णिमा सरकार नामक महिला को गिरफ्तार किया है. सोमवार को उसे बैंकशाल कोर्ट में पेश करने पर उसे 20 सितंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया. गौरतलब है कि घटना आठ सितंबर की है. शिकायतकर्ता के मुताबिक, वह जतिंद्र मोहन एवेन्यू पर कार लेने के लिए खड़ा था. अचानक वहां चार लोग आये और उसे धमकाकर गले से 10 ग्राम वजनी चेन एवं 20 हजार रुपये छीन लिये. शिकायत दर्ज कराने के बाद जांच में जुटी पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार कर लिया

, जबकि अन्य तीन लोगों की तलाश कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >