बनगांव : पत्नी पर संदेह कर की हत्या, पति हुआ गिरफ्तार

बागदा के कोलाग्राम में पत्नी पर संदेह कर पति ने कुल्हाड़ी से वार कर उसकी जान ले ली. फिर खुद भी आत्महत्या की कोशिश की

बनगांव. बागदा के कोलाग्राम में पत्नी पर संदेह कर पति ने कुल्हाड़ी से वार कर उसकी जान ले ली. फिर खुद भी आत्महत्या की कोशिश की, लेकिन लोगों ने उसके पहले ही उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस के मुताबिक, मृतका का नाम अर्पिता विश्वास (28) था. आरोपी पति का नाम प्रोसेनजीत विश्वास है. सात साल पहले उनकी हुई थी. बागदा के कोलग्राम निवासी प्रोसेनजीत का एक पांच साल की बेटी है. शादी के बाद अर्पिता अक्सर सोशल मीडिया पर व्यस्त रहती थी. वीडियो बनाया करती थी. अक्सर इस कारण धीरे-धीरे लोगों से संपर्क बढ़ने के कारण फोन भी आने लगे थे. वह फोन पर बाते भी करती थी, इससे पति को दूसरे से संबंध के संदेह होने लगा था. इस कारण घर में अशांति शुरू हो गयी थी. फिर पत्नी दिन-दिन भर बाहर रहती थी और रात में आया करती थी. इस तरह चलने के बाद रविवार सुबह पत्नी को रसोई घर में किसी के साथ वीडियो कॉल पर बात करते देख पहुंचा पति और उसने कुल्हाड़ी से वारकर मौत के घाट उतार दिया. फिर पुलिस को हत्या की खबर दी. पुलिस पहुंचने से पहले खुदकुशी करने की कोशिश की लेकिन इलाके के लोगों ने पकड़ा और घटनास्थल पर पहुंची पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Subodh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >