चुनाव बहिष्कार की अपील क्यों नहीं कर रहीं ममता : अधीर

पूरक मतदाता सूची जारी होने के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा सभी पार्टियों से चुनाव आयोग के खिलाफ मुखर होने की अपील पर प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अधीर चौधरी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है.

संवाददाता, कोलकाता

पूरक मतदाता सूची जारी होने के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा सभी पार्टियों से चुनाव आयोग के खिलाफ मुखर होने की अपील पर प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अधीर चौधरी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. मंगलवार को अधीर चौधरी ने कहा कि यदि ममता बनर्जी को लगता है कि चुनाव प्रक्रिया सही नहीं हो रही है और चुनाव आयोग गलत तरीके से काम कर रहा है, तो वे चुनाव बहिष्कार की अपील क्यों नहीं करतीं. उन्होंने सवाल उठाया कि सिर्फ बयान देने के बजाय ठोस कदम क्यों नहीं उठाया जा रहा है.

अधीर चौधरी ने तृणमूल कांग्रेस पर भी गंभीर आरोप लगाये. उन्होंने कहा कि तृणमूल के लोग राज्यभर में आतंक का माहौल बनाकर मतदाताओं को डराने की कोशिश कर रहे हैं और उन्हें अपनी पार्टी को वोट देने के लिए मजबूर कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि बंगाल के लोगों को धोखा देने या भ्रमित करने की कोशिश नहीं की जानी चाहिए.

उन्होंने मतदाता सूची को लेकर भी चिंता जतायी और कहा कि न्यायिक अधिकारियों द्वारा वोटर लिस्ट तैयार किया जाना उनके लिए हैरानी की बात है. उन्होंने टिप्पणी करते हुए कहा कि उन्होंने अपने जीवन में ऐसा पहले कभी नहीं देखा. चुनाव आयोग पर निशाना साधते हुए अधीर चौधरी ने कहा कि आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं. उनके अनुसार, यदि स्थिति ऐसी ही रही, तो देश में संवैधानिक संकट उत्पन्न हो सकता है, जिसकी जिम्मेदारी चुनाव आयोग की होगी.

उन्होंने मांग की कि जब तक पूर्ण मतदाता सूची प्रकाशित नहीं हो जाती, तब तक चुनाव नहीं कराये जाने चाहिए.

उन्होंने कहा कि चुनाव की तारीख घोषित कर दी गयी है, लेकिन मतदाता सूची अभी तक पूरी तरह तैयार नहीं है, ऐसे में चुनाव को फिलहाल स्थगित करना ही उचित होगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akhilesh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >