Sukanta Majumdar : सुकांत मजूमदार से चुनाव आयोग ने क्यों मांगा जवाब, जानें पूरा मामला

Sukanta Majumdar : राष्ट्रीय चिन्ह और राज्य पुलिस पर कथित टिप्पणी के लिए निर्वाचन आयोग ने भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई के प्रमुख सुकांत मजूमदार को कारण बताओ नोटिस जारी किया.

Sukanta Majumdar : निर्वाचन आयोग ने भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार को राष्ट्रीय प्रतीक चिह्न और पश्चिम बंगाल पुलिस संबंधी उनकी कथित टिप्पणी के लिए सोमवार को एक कारण बताओ नोटिस जारी किया. मजूमदार से सोमवार रात आठ बजे तक अपना जवाब देने को कहा गया है.

रात आठ बजे तक अपना जवाब देने का निर्देश

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने तालडांगरा विधानसभा सीट उपचुनाव के लिए आयोजित एक जनसभा के दौरान भाजपा नेता की टिप्पणी को लेकर निर्वाचन आयोग से एक शिकायत करके उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी.आयोग ने अपने नोटिस में कहा है, राष्ट्रीय प्रतीक चिह्न और राज्य पुलिस का अपमान करने वाली’’ कथित टिप्पणी सात नवंबर को की गई थी.

Also Read : Bengal Bypolls : तृणमूल ने चुनाव आयोग पर लगाया बड़ा आरोप , कह दी ये बात

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >