West Bengal : हल्दिया पोर्ट पर आज दोपहर तक बंद रहेगा कामकाज

West Bengal : बंदरगाह में करीब 16 छोटे और बड़े जहाज रखे गये हैं, जिनमें से पांच इंडियन कोस्टगार्ड के हैं.

West Bengal : चक्रवाती तूफान ‘डाना’ को देखते हुए हल्दिया पोर्ट पर शुक्रवार दोपहर तक कामकाज बंद रहेगा. पोर्ट में कंट्रोल रूम भी खोला गया है. हैंडलिंग एजेंटों को सभी काम बंद रखने का निर्देश दिया जा चुका है. बंदरगाह पर लॉकेट ऑपरेशन पहले ही बंद कर दिया गया है. लॉग गेट बंद कर दिया गया है यानी नदी से बंदरगाह के क्षेत्र के बीच जहाजों की आवाजाही रोक दी गयी है.

बंदरगाह में रखे गये हैं करीब 16 छोटे और बड़े जहाज

हल्दिया पोर्ट के महाप्रबंधक (प्रशासन) प्रवीण कुमार दास ने कहा कि तूफान को लेकर बंदरगाह के डॉक एरिया में विशेष सतर्कता बरती जा रही है. बंदरगाह में करीब 16 छोटे और बड़े जहाज रखे गये हैं, जिनमें से पांच इंडियन कोस्टगार्ड के हैं.

Also Read : West Bengal : राज्य में हैजा रोकने के लिए लगायी जायेगी वैक्सीन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shinki singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >