बंगाल का मौसम : दार्जिलिंग में हुई झमाझम वर्षा, बागडोगरा रहा सबसे गर्म, जानें कोलकाता सहित अपने शहर का हाल

West Bengal Weather Report: पश्चिम बंगाल में मौसम का मिजाज बदला है. दार्जिलिंग में पिछले 24 घंटों में सर्वाधिक 41.8 मिमी बारिश दर्ज की गई. वहीं, बागडोगरा सबसे गर्म स्थान रहा. जानें अपने शहर का मौसम अपडेट.

West Bengal Weather Report: पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे ज्यादा वर्षा हुई. सबसे ज्यादा उच्चतम तापमान बागडोगरा में रिकॉर्ड किया गया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के क्षेत्रीय मौसम केंद्र अलीपुर (कोलकाता) ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी.

मैदानी और तराई इलाकों में गर्मी और उमस

मौसम विभाग ने प्रभात खबर (prabhatkhabar.com) को बताया कि राज्य के दार्जिलिंग और मेदिनीपुर जैसे इलाकों में अच्छी-खासी वर्षा हुई है. मैदानी और तराई इलाकों में उमस और गर्मी का असर बना हुआ है.

कहां हुई सबसे ज्यादा बारिश?

पिछले 24 घंटों में राज्य में सबसे अधिक बारिश पहाड़ी इलाकों और तटीय/दक्षिणी जिलों में दर्ज की गयी. कहां-कितनी बारिश हुई, इसका पूरा रिकॉर्ड यहां देखें.

स्थान का नामवर्षापात
दार्जिलिंग (PTO)41.8 मिमी (राज्य में सर्वाधिक)
दार्जिलिंग स्टेशन41.0 मिमी
मेदिनीपुर29.4 मिमी
हल्दिया26.2 मिमी
सागर द्वीप20.6 मिमी
कलाईकुंडा18.4 मिमी
झारग्राम15.6 मिमी
बागडोगरा14.8 मिमी
सिलीगुड़ी PTO13.7 मिमी

ये भी पढ़ें: बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट, होगी भारी से बहुत भारी वर्षा

कहां रहा सबसे ज्यादा और सबसे कम तापमान?

उत्तर बंगाल का बागडोगरा 37.3 डिग्री सेंटीग्रेड अधिकतम तापमान के साथ राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा. इसके बाद उलुबेड़िया में 36.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ. दार्जिलिंग (PTO) में न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया और यह राज्य में सबसे ठंडा स्थान रहा.

बंगाल में प्रमुख जगहों के तापमान और वर्षा के आंकड़े

स्टेशन (शहर)अधिकतम तापमानन्यूनतम तापमान24 घंटे में बारिश
अलीपुर (कोलकाता)33.2 डिग्री27.2 डिग्री4.7 मिलीमीटर
दमदम34.1 डिग्री26.4 डिग्री5.2 मिलीमीटर
साल्टलेक34.7 डिग्री27.0 डिग्री5.7 मिलीमीटर
दीघा33.3 डिग्री26.4 डिग्री9.4 मिलीमीटर
आसनसोल35.0 डिग्री26.3 डिग्री0 मिलीमीटर
बर्धमान33.0 डिग्री25.0 डिग्री1.4 मिलीमीटर
सिलीगुड़ी (PTO)33.9 डिग्री25.1 डिग्री13.7 मिलीमीटर
जलपाईगुड़ी35.0 डिग्री27.3 डिग्री0.2 मिलीमीटर
अलीपुरदुआर33.0 डिग्री24.0 डिग्री4.2 मिलीमीटर
मालदा35.8 डिग्री28.4 डिग्री1.04 मिलीमीटर

ये भी पढ़ें: बंगाल की खाड़ी में बना डिप्रेशन, 16, 17, 18, 19 और 20 जुलाई तक रेड अलर्ट, मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह

उमस ने बढ़ायी बेचैनी

तटीय और दक्षिणी बंगाल के कई इलाकों में हवा में नमी (आर्द्रता) का स्तर काफी अधिक बना हुआ है. कांथी (Contai) में आर्द्रता 98 प्रतिशत, हल्दिया में 97 प्रतिशत, रायगंज में 97 प्रतिशत, और कोलकाता के अलीपुर में 95 प्रतिशत दर्ज की गयी. हवा में नमी का उच्च स्तर और सामान्य से अधिक तापमान के कारण लोगों को दिन भर उमस और पसीने का सामना करना पड़ रहा है.

ये भी पढ़ें: दक्षिण बंगाल के बांकुड़ा और पश्चिम बर्धमान में जमकर बरसा मानसून, जानें कहां कितनी वर्षा हुई


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >