कोलकाता के शॉपिंग मॉल में लगी भीषण आग, तोड़े जा रहे शीशे, ग्राहकों को बाहर निकाला गया

कोलकाता के एक शॉपिंग मॉल में भीषण आग लग गई. मॉल से ग्राहकों को निकाला जा रहा है. आग पर नियंत्रण पाने के लिए दमकल विभाग ने 15 इंजन भेजे हैं.

West Bengal News|कोलकाता, विकास गुप्ता : पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के एक शॉपिंग मॉल में भीषण आग लग गई है. मॉल में शॉपिंग करने के लिए पहुंचे लोगों को बाहर निकाल दिया गया है. दमकलकर्मी आग बुझाने के लिए पहुंच गए हैं. मॉल के शीशे को तोड़ने का काम शुरू कर दिया गया है. शुरू में यह पता ही नहीं चल पा रहा था कि आग कहां लगी. चारों ओर सिर्फ धुआं ही धुआं था.

कोलकाता के एक्रोपीलिश मॉल में आग से मची अफरा-तफरी

आग बुझाने के लिए 15 दमकल इंजन भेजे गए. मॉल के आसपास के इलाके में धुआं भर गया. कसबा के एक्रोपीलिश मॉल में दिन के 12 बजे के आसपास आग लग गई. आग लगते ही मॉल में अफरा-तफरी मच गई. उस समय शॉपिंग कर रहे लोगों को इमरजेंसी गेट से बाहर निकालने का काम शुरू किया गया. दमकल विभाग को आग लगने की सूचना दी गई.

दमकल विभाग ने आग बुझाने के लिए भेजे 15 दमकल इंजन

दमकल विभाग ने आग बुझाने के लिए 15 दमकल इंजन को भेजा. दमकलकर्मियों ने सबसे पहले यह पता लगाया कि आग कहां लगी है. पता चला कि आग मॉल के चौथे तल्ले पर लगी थी. बता दें कि कोलकाता के कसबा स्थित इस मॉल के बाहरी हिस्से में लगे कांच को तोड़ने का काम शुरू किया गया, ताकि मॉल के अंदर का धुआं बाहर निकल जाए और अंदर मौजूद लोगों का दम न घुटे.

धुआं से कई लोगों के बीमार होने की खबर, दमकल मंत्री पहुंचे

हालांकि, दमघोंटू धुआं के कारण कुछ लोगों के बीमार होने की खबर है. सूचना मिलते ही पश्चिम बंगाल के दमकल मंत्री सुजीत बोस खुद वहां पहुंचे और स्थिति की निगरानी शुरू कर दी. इलाके में इस घटना के बाद से अफरा-तफरी का माहौल देखा गया. समाचार लिखे जाने तक सिर्फ यही पता चल पाया है कि आग चौथे तल्ले पर लगी है. दमकलकर्मी आग बुझाने का प्रयास कर रहे हैं. इसके लिए 2 हाइड्रॉलिक सीढ़ियां मंगाई गईं हैं.

इसे भी पढ़ें

कैमक स्ट्रीट स्थित रेस्तरां में लगी भयावह आग, मची अफरातफरी

WB News : कैखाली में बहुमंजिला इमारत के चौथे तल्ले पर गंजी फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल की 4 गाड़ियां

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >