West Bengal News: कोलकाता के डलहौजी में एक इमारत में लगी आग, देखें VIDEO

West Bengal News: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में आग लगने की घटना रुकने का नाम नहीं ले रही है. आज तड़के डलहौजी में एक इमारत में आग लग गई.

West Bengal News: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में एक बार फिर आग लग गई है. इस बार मध्य कोलकाता के डलहौली क्षेत्र की एक इमारत में शनिवार (22 जून) की सुबह आग लग गई, जिसके बाद अफरातफरी मच गई. पुलिस ने यह जानकारी दी है.

गार्स्टिन प्लेस में बैंकशाल कोर्ट के पास इमारत में सुबह लगी आग

पुलिस ने बताया कि डलहौजी इलाके में स्थित गार्स्टिन प्लेस में बैंकशाल कोर्ट के पास एक इमारत में सुबह करीब साढ़े 4 बजे आग लग गई. आग को बुझाने के लिए दमकल विभाग की ओर से 7 वाहनों को भेजा गया. एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया. दमकल विभाग ने कहा है कि आग लगने की इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया

दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि कोलकाता में लगी आग पर एक घंटे के भीतर काबू पा लिया गया. फिलहाल आग को ठंडा करने की प्रक्रिया जारी है. उन्होंने कहा कि यह आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी होगी. साथ ही यह भी कहा कि आग लगने के वास्तविक कारणों का पता तभी चल पाएगा, जब फॉरेंसिक जांच की रिपोर्ट आएगी.

कोलकाता के कस्बा इलाके में शॉपिंग मॉल में लगी थी आग

बता दें कि हाल ही में कोलकाता के कस्बा इलाके में एक शॉपिंग मॉल में आग लग गई थी. आग को बुझाने के लिए 15 दमकल इंजन भेजने पड़े थे. आग लगने के बाद मॉल में धुआं भर गया था, जिसे निकालने के लिए उसके शीशे तोड़ने पड़े थे. मॉल में काफी संख्या में लोग शॉपिंग करने के लिए पहुंचे थे. मॉल में आग लगने के बाद ग्राहकों को तुरंत बाहर निकाल दिया गया.

इसे भी पढ़ें

इकबालपुर : गैस लीक होने से कमरे में लगी आग

कोलकाता के शॉपिंग मॉल में लगी भीषण आग, तोड़े जा रहे शीशे, ग्राहकों को बाहर निकाला गया

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >