मानसून अपडेट : दक्षिण में मूसलाधार बारिश, उत्तर बंगाल के 6 जिलों में सामान्य से कम वर्षा, देखें क्या कहते हैं आंकड़े

West Bengal Monsoon Rainfall Report 2026: मौसम विभाग के ताजा आंकड़े बता रहे हैं कि पश्चिम बंगाल में इस बार मानसून का मिला-जुला असर रहा. पूर्व मेदिनीपुर और कोलकाता में भारी बारिश हुई. दार्जिलिंग और जलपाईगुड़ी में बारिश की भारी कमी दर्ज की गयी. देखें राज्य में मानसून सीजन में हुई वर्षा के आंकड़े.

West Bengal Monsoon Rainfall Report 2026: पश्चिम बंगाल में मानसून के चालू सीजन (1 जून 2026 से 5 सितंबर 2026) में वर्षा का असामान्य पैटर्न देखने को मिल रहा है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के क्षेत्रीय मौसम केंद्र कोलकाता की ओर से जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, इस अवधि में पूरे पश्चिम बंगाल में औसत वर्षा (Average Cumulative Rainfall) 1129.8 मिमी दर्ज की गयी. यह लंबी अवधि के औसत (LPA) से 3 प्रतिशत अधिक (+3%) है.

उत्तर बंगाल में कम बरसा मानसून

हालांकि, वर्षा के आंकड़ों पर गौर करेंगे, तो पायेंगे कि राज्य के 2 अलग-अलग भौगोलिक हिस्सों में भारी असमानता है. दक्षिण बंगाल के तटीय और मैदानी इलाके मूसलाधार बारिश से सराबोर (Excess Rainfall) हैं. उत्तर बंगाल के पहाड़ी और मैदानी जिलों में मानसून सीजन में वर्षा की भारी कमी (Deficient Rainfall) दर्ज की गयी है.

दक्षिण बंगाल : पूर्व मेदिनीपुर और उत्तर 24 परगना में अत्यधिक बारिश

दक्षिण बंगाल के अधिकांश जिलों में मानसून मेहरबान रहा है. विशेष रूप से तटीय जिलों में बारिश का आंकड़ा सामान्य से काफी ऊपर पहुंच चुका है. पूर्व मेदिनीपुर (Purba Medinipur) में कुल 1595.7 मिमी बारिश हुई, जो सामान्य से 57 प्रतिशत अधिक है. पश्चिम मेदिनीपुर (Paschim Medinipur) में 1306.2 मिमी वर्षा हुई, जो सामान्य से 37 फीसदी अधिक है.

ये भी पढ़ें: बंगाल में उग्र हुआ मानसून, जानें अगले 6 दिन कैसा रहेगा मौसम

उत्तर 24 परगना और कोलकाता में भी सामान्य से अधिक वर्षा

उत्तर 24 परगना (North 24 Parganas) जिले में 1220 मिमी बारिश हुई, जो सामान्य से 30 प्रतिशत अधिक है. राजधानी कोलकाता (Kolkata) की बात करें, तो यहां 1360.3 मिलीमीटर वर्षा हुई, जो सामान्य से 25 प्रतिशत अधिक है.

बंगाल के अन्य जिलों में कितना बरसा मानसून

जिला का नामवर्षापातसामान्य से कम/अधिक
हावड़ा1015.4 मिमी8 प्रतिशत अधिक
हुगली894.7 मिमी4 प्रतिशत अधिक
बांकुड़ा1025 मिमी8 प्रतिशत अधिक
पश्चिम बर्धमान1014.4 मिमी13 प्रतिशत अधिक

इन जिलों में सामान्य से कम वर्षा

पश्चिम बंगाल के अधिकतर जिलों में सामान्य से अधिक वर्षा हुई, लेकिन जंगलमहल और कई अन्य जिलों में सामान्य वर्षा भी दर्ज की गयी. यानी इन जिलों में सामान्य से 19 फीसदी कम या 19 फीसदी अधिक वर्षा हुई. 19 फीसदी तक कम या बेसी वर्षा को सामान्य माना जाता है. जिन जिलों में सामान्य वर्षा हुई, उसकी लिस्ट यहां देखें.

  • दक्षिण 24 परगना
  • झारग्राम
  • बीरभूम
  • पुरुलिया
  • मुर्शिदाबाद
  • नदिया

ये भी पढ़ें: मध्यप्रदेश की ओर बढ़ रहा लो प्रेशर एरिया, बंगाल में 2 दिन तक होती रहेगी बारिश

उत्तर बंगाल में वर्षा का संकट

दक्षिण बंगाल के उलट उत्तर बंगाल के जिलों में मानसून की सुस्ती ने कृषि और चाय बागानों की चिंता बढ़ा दी है. उत्तर बंगाल के जिन जिलों में बहुत कम वर्षा हुई, इसका पूरा विवरण यहां देखें.

  • उत्तर दिनाजपुर (Uttar Dinajpur) उत्तर बंगाल का वह जिला है, जो राज्य में सबसे ज्यादा बारिश की कमी झेल रहा है. यहां 850.5 मिलीमीटर बारिश हुई, जो सामान्य से 29 फीसदी कम है.
  • जलपाईगुड़ी (Jalpaiguri) में 1825.1 मिमी बारिश दर्ज की गयी, जो सामान्य से 26 प्रतिशत कम है.
  • मालदा (Malda) जिले में 713.1 मिमी बारिश हुई है. यह सामान्य वर्षापात से 23 प्रतिशत कम है.
  • दार्जिलिंग (Darjeeling) बंगाल का प्रसिद्ध पर्वतीय क्षेत्र है. उत्तर बंगाल के इस जिले में कुल 1798.5 मिमी बारिश हुई है, जो सामान्य से 22 प्रतिशत कम है.
  • कलिम्पोंग (Kalimpong) में मानसून सीजन में अब तक 1606.4 मिमी बारिश हुई है. वर्षा का यह आंकड़ा कलिम्पोंग में होने वाली सामान्य वर्षा से 21 प्रतिशत कम है.
  • कूचबिहार और अलीपुरदुआर (Cooch Behar and Alipurduar) जिलों में बारिश सामान्य श्रेणी में तो है, लेकिन सामान्य से क्रमशः 11 प्रतशत और 12 प्रतिशत कम वर्षा हुई है.

ये भी पढ़ें: PHOTOS: उत्तर बंगाल में मूसलाधार बारिश, दार्जिलिंग में इंजन पर गिरा लोको शेड, 8 घायल कर्मचारियों ने दिखाया साहस

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मिथिलेश झा

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >