West Bengal: लोकल ट्रेन में 7 माह के बच्चे को बैग में ले जा रही महिला की सामूहिक पिटाई, ट्रेन सेवा बाधित

West Bengal: पश्चिम बंगाल में एक लोकल ट्रेन में बैग में 7 माह के बच्चे को ले जा रही महिला की सामूहिक पिटाई हुई है. महिला यात्रियों के हंगामे की वजह से ट्रेन सेवा भी थोड़ी देर बाधित हुई.

West Bengal|बैरकपुर (पश्चिम बंगाल), मनोरंजन सिंह : पश्चिम बंगाल में एक लोकल ट्रेन में एक महिला 7 माह के बच्चे को बैग में लेकर जा रही थी. लोगों ने अचानक देखा कि बैग में कुछ हिल-डुल लगा रहा है. साथ ही किसी बच्चे के रोने की भी आवाज आ रही है. इसके बाद लोगों ने महिला को जमकर पीटा.

दत्तपुकुर लोकल ट्रेन में बच्चा चोर के संदेह में महिला की पिटाई

घटना सियालदह डिवीजन के दत्तपुकुर लोकल ट्रेन में हुई. भीड़ में महिला डिब्बे में एक महिला के बैग में लोगों ने एक बच्चा देखा. बच्चा चोर के संदेह में ट्रेन के अन्य यात्रियों ने उसकी सामूहिक पिटाई कर दी. जमकर हंगामा हुआ. फिर बिराटी स्टेशन पर उतारकर संदिग्ध बच्चा चोर महिला को पुलिस के हवाले कर दिया गया.

संदिग्ध बच्चा चोर महिला से पुलिस ने शुरू की पूछताछ

पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना के नीमता की पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि बच्चा किसका है? महिला इस बच्चे को कहां से लायी और उसे कहां ले जा रही थी? हालांकि, महिला बार-बार दावा कर रही है कि बच्चा उसी का है.

West Bengal के दत्तपुकुर स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ी थी महिला

ट्रेन यात्रियों ने बताया कि यह महिला दत्तपुकुर स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ी थी. उसके हाथ में एक बैग था. अचानक बैग में कुछ हरकत हुई. यह हिलता-डुलता नजर आया. फिर बच्चे की आवाज आई. इसके बाद लोगों को संदेह हुआ. महिला से बैग खोलने के लिए कहा गया. महिला आनाकानी करने लगी. बाद में लोगों के दबाव में उसने बैग खोला, तो पता चला कि बैग के अंदर एक बच्चा है.

बिराटी स्टेशन पर ट्रेन से उतारकर हुई महिला की सामूहिक पिटाई

इसके बाद लोगों ने महिला की पिटाई शुरू कर दी. उसे बिराटी स्टेशन पर उतारा और सबने मिलकर पहले उसे पीटा और बाद में बारासात जीआरपी के हवाले कर दिया. घटना के बाद बिराटी स्टेशन इलाके में थोड़ी देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. लोकल ट्रेन के महिला डिब्बे में यात्रा कर रही महिलाओं ने स्टेशन पर उतरकर जमकर प्रदर्शन किया.

यात्रियों के हंगामे के चलते ट्रेन सेवा हुई प्रभावित

इस बीच, नीमता थाने की पुलिस भी वहां पहुंच गई. कुछ देर के लिए ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुई. रेलवे पुलिस ने वहां पहुंचकर प्रदर्शन कर रहे यात्रियों को हटाया. रेलवे पुलिस ने कहा है कि आरोपी महिला को हिरासत में लिया गया है. इस बात की भी जांच की जा रही है कि यह महिला किसी बच्चा चोर गिरोह की सदस्य तो नहीं है.

महिला का दावा- वही है बच्चे की मां

दूसरी ओर, महिला यह दावा कर रही है कि वह इस बच्चे की मां है, लेकिन अन्य यात्रियों को उसकी बात पर विश्वास नहीं हो रहा. उनका कहना है कि बैग सीट के पास नीचे रखा था. यात्रियों को भी शक है कि महिला बच्चा चोर गिरोह से जुड़ी हो सकती है. बाद में नीमता थाने की पुलिस ने भी महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की.

यात्रियों को शक- बच्चा चोर गिरोह की सदस्य है महिला

पुलिस ने कहा है कि शुरुती जांच के बाद अब तक यह स्पष्ट नहीं है कि बच्चा किसका है? महिला का बच्चा है या वह कहीं से इसे लायी है. हाल ही में उत्तर 24 परगना के बारासात, बैरकपुर, बनगांव समेत कई जगहों पर बच्चा चोर होने के संदेह में सामूहिक पिटाई की घटनाएं हुईं हैं. ऐसे में पुलिस इस मामले की भी बारीकी से जांच कर रही है.

जीआरपी का दावा- महिला बच्चा चोर नहीं, बच्चे की मां है

बाद में जीआरपी ने दावा किया कि दत्तपुकुर लोकल ट्रेन में सवार जिस महिला को बच्चा चोर बताकर पीटा गया, असल में वह उस बच्चे की मां है. जीआरपी ने यह भी कहा है कि शुरुआती जांच में पता चला है कि बच्चा बैग में नहीं था. वह मां की गोद में ही था.

Also Read

बच्चा चोर के संदेह में बीरभूम में भी कानून हाथ में लेने के मामले बढ़े

बनगांव: दो जगहों पर बच्चा चोर होने के संदेह में सामूहिक पिटाई

बच्चा चोर गिरोह की 3 महिला सदस्य गिरफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >