खास बातें
West Bengal Election 2026 Central Forces Deployment: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के पहले चरण के मतदान को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए निर्वाचन आयोग ने सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किये हैं. 23 अप्रैल को होने वाले पहले चरण की वोटिंग के लिए राज्य भर में केंद्रीय बलों की 2407 कंपनियां तैनात की जायेंगी. इसके साथ ही कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए राज्य पुलिस के 40,928 जवान भी कमान संभालेंगे. इलेक्शन कमीशन ने स्पष्ट कर दिया है कि किसी भी प्रकार की हिंसा या गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जायेगी. सुरक्षा बलों की सबसे सघन तैनाती मुर्शिदाबाद और पूर्व मेदिनीपुर जिलों में की गयी है.
मुर्शिदाबाद और नंदीग्राम बने ‘सुपर सेंसिटिव’ जोन
चुनाव आयोग के मुताबिक, हिंसा के इतिहास और राजनीतिक संवेदनशीलता को देखते हुए कुछ इलाकों में सुरक्षा बलों की भारी फौज उतारी गयी है.
- मुर्शिदाबाद किले में तब्दील : हाल के वर्षों में वक्फ अधिनियम और एनआरसी विरोध प्रदर्शनों के दौरान हुई झड़पों को देखते हुए मुर्शिदाबाद में सबसे अधिक 316 कंपनी सेंट्रल फोर्सेज की तैनाती की गयी है. इनमें मुर्शिदाबाद पुलिस जिले में 240 और जंगीपुर में 76 कंपनियां मोर्चा संभालेंगी.
- नंदीग्राम पर नजर : हाई-प्रोफाइल सीट नंदीग्राम और पूर्व मेदिनीपुर जिला भी आयोग की विशेष निगरानी में है. विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी के चुनावी मैदान में होने के कारण यहां 273 कंपनियां तैनात की जा रही हैं.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
उत्तर बंगाल से जंगलमहल तक कड़ा पहरा
पहले चरण में उत्तर बंगाल के 8 जिलों सहित जंगलमहल और औद्योगिक बेल्ट में भी सुरक्षा की कड़ी घेराबंदी रहेगी.
- उत्तर बंगाल : दार्जिलिंग में 61, कलिम्पोंग में 21, जलपाईगुड़ी में 92 और अलीपुरदुआर में 77 कंपनियां मुस्तैद रहेंगी. सिलीगुड़ी पुलिस आयुक्तालय को 47 कंपनियां दी गयीं हैं.
- औद्योगिक और जंगलमहल क्षेत्र : आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस आयुक्तालय में 125 कंपनियों की तैनाती होगी. पुरुलिया, बांकुड़ा और झारग्राम जैसे जिलों में भी भारी संख्या में बल तैनात किये गये हैं.
- उत्तर दिनाजपुर का विभाजन : आयोग ने सुरक्षा के लिहाज से इसे 2 हिस्सों में बांटा है – इस्लामपुर और रायगंज. इस्लामपुर को 61 कंपनी और रायगंज को 71 कंपनी सुरक्षा बलों का आवंटन किया गया है.
इसे भी पढ़ें : बंगाल चुनाव 2026 से पहले रणक्षेत्र बना धापा, भाजपा-टीएमसी कार्यकर्ताओं में झड़प
West Bengal Election 2026: राज्य पुलिस के 41 हजार जवान भी संभालेंगे कमान
केंद्रीय बलों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर राज्य पुलिस के 40,928 जवान भी मतदान केंद्रों और आसपास के इलाकों की सुरक्षा करेंगे.
- पुलिस की तैनाती : सबसे ज्यादा 3248 पुलिस बल बीरभूम में, आसनसोल-दुर्गापुर में 3327 और बांकुड़ा जिले में 3127 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे.
- मुर्शिदाबाद में पुलिस का घेरा : मुर्शिदाबाद और जंगीपुर में कुल मिलाकर 5766 राज्य पुलिसकर्मी तैनात होंगे.
- रूट मार्च शुरू : मतदाताओं के मन से डर निकालने और आत्मविश्वास जगाने के लिए केंद्रीय बल पहले ही संवेदनशील इलाकों में ‘रूट मार्च’ शुरू कर चुके हैं.
इसे भी पढ़ें : एक्शन मोड में चुनाव आयोग, थानों में बड़े अफसर, वोटिंग से पहले ‘खौफ का खेल’ खत्म!
दक्षिण बंगाल के इन जिलों में भी पहले चरण में वोट
पश्चिम बंगाल की 294 सीटों के लिए हो रहे इस विधानसभा चुनाव के पहले चरण में उत्तर बंगाल के सभी जिलों के साथ-साथ मालदा, मुर्शिदाबाद, झारग्राम, पुरुलिया, बांकुड़ा, मेदिनीपुर और बीरभूम जिले में भी वोट डाले जायेंगे.
इसे भी पढ़ें
बंगाल में वोटरों के लिए डबल लेयर पहचान की व्यवस्था, हुगली में सुरक्षा के रहेंगे कड़े इंतजाम
बंगाल आ रही हैं केंद्रीय बलों की 150 और कंपनियां, चुनाव में दिखेगी अभूतपूर्व सुरक्षा
बंगाल में जंगल के बीच बनेगा पोलिंग बूथ, सेंट्रल फोर्स के साथ वनकर्मी भी संभालेंगे सुरक्षा
बंगाल में पुलिस हाई अलर्ट पर, बढ़ाई गयी रेलवे स्टेशनों की सुरक्षा
