बंगाल में महामुकाबले के बाद अब 4 मई का इंतजार, ममता बनर्जी लगायेंगी जीत का चौका या खिलेगा कमल?

West Bengal Election Result 2026: बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की वोटिंग के बाद अब नतीजों का इंतजार है. आजादी के बाद के रिकॉर्ड 92.47 प्रतिशत मतदान ने लड़ाई को दिलचस्प बना दिया है. क्या ममता बनर्जी बचा पायेंगी अपना गढ़?

West Bengal Election Result 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के 46 दिनों तक चला तीखा राजनीतिक संघर्ष बुधवार को रिकॉर्ड मतदान के साथ थम गया. अब सबकी नजरें 4 मई को होने वाली मतगणना पर टिकी हैं. यह चुनाव महज सत्ता की जंग नहीं, बल्कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के 15 वर्षों के वर्चस्व और भाजपा के ‘अधूरे वैचारिक मिशन’ के बीच का सबसे बड़ा फैसला साबित होने वाला है. आजादी के बाद के अब तक के सबसे अधिक मतदान प्रतिशत ने राजनीतिक विश्लेषकों को भी चौंका दिया है.

रिकॉर्डतोड़ वोटिंग, 2011 का महा-कीर्तिमान भी ध्वस्त

निर्वाचन आयोग के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, इस बार बंगाल ने मतदान के सारे पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिये हैं. दो चरणों में हुए इस चुनाव में कुल 92.47 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है. पहले चरण में 93.19 फीसदी और दूसरे चरण में 91.66 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया.

टूटा 2011 का रिकॉर्ड

इससे पहले साल वर्ष 2011 में सर्वाधिक 84.72 प्रतिशथ मतदान हुआ था. तब ममता बनर्जी ने 34 साल पुराने वामपंथी शासन को उखाड़ फेंका था. इस बार की ‘लोकतंत्र की सुनामी’ किसके पक्ष में जायेगी, यह बड़ा सवाल है.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

ममता बनर्जी की साख दांव पर, ‘अग्निपरीक्षा’ का समय

लगातार तीन कार्यकाल के बाद ममता बनर्जी के लिए यह चुनाव उनके राजनीतिक जीवन की सबसे निर्णायक लड़ाई है. यदि दीदी चौथी बार जीतती हैं, तो वह 2029 के लोकसभा चुनावों से पहले विपक्ष का सबसे मजबूत चेहरा बनकर उभरेंगी. इस बार उन्हें सत्ताविरोधी लहर, भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप और भर्ती घोटालों जैसे कड़े सवालों के बीच अपनी ‘बंगाली अस्मिता’ की रक्षा करनी है. टीएमसी को भरोसा है कि उनकी ‘लक्ष्मी भंडार’ जैसी योजनाएं सांप्रदायिक ध्रुवीकरण पर भारी पड़ेंगी.

इसे भी पढ़ें : बंगाल ने तोड़ दिये वोटिंग के सारे रिकॉर्ड, दूसरे चरण में 91.66 फीसदी मतदान, महिलाओं ने फिर गाड़े झंडे

भाजपा की उम्मीद- ‘अधूरा मिशन’ पूरा करने की तैयारी

भाजपा के लिए बंगाल अब भी वह वैचारिक मोर्चा है, जिसे जीतना उनके लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न है. वर्ष 2011 में महज 4 प्रतिशत वोट शेयर से शुरू हुई यात्रा वर्ष 2021 में 77 सीटों तक पहुंच चुकी है. भाजपा ने इस बार भ्रष्टाचार और मतदाता सूची में सुधार (SIR) को बड़ा मुद्दा बनाया. भाजपा इसे फर्जी नाम’ हटाने की प्रक्रिया बता रही है, तो टीएमसी ने 91 लाख नाम हटाये जाने को गरीबों के खिलाफ साजिश करार दिया है.

इसे भी पढ़ें : बंगाल चुनाव के Exit Poll पर कितना करें भरोसा? 2021 में दिग्गज एजेंसियां हो गयी थी फेल, जानें 2011 और 2016 में किसका गणित था सबसे सटीक

West Bengal Election Result 2026: सुरक्षा का अभेद्य घेरा, QR कोड और कड़ी निगरानी

मतदान के बाद अब आयोग का पूरा ध्यान पारदर्शी मतगणना पर है. इस बार काउंटिंग सेंटर्स पर QR कोड आधारित फोटो पहचान पत्र अनिवार्य किये गये हैं, ताकि कोई भी अनधिकृत व्यक्ति प्रवेश न कर सके. 4 मई को होने वाली मतगणना के लिए थ्री-टियर सुरक्षा व्यवस्था की गयी है. ममता बनर्जी का किला बरकरार रहेगा या भाजपा बंगाल की सत्ता में पहली बार कदम रखेगी? इसका फैसला सोमवार (4 मई) को ईवीएम खुलने के साथ ही हो जायेगा.

इसे भी पढ़ें

बंगाल समेत 5 राज्यों में काउंटिंग की हाई-टेक व्यवस्था, लागू हुआ QR कोड वाला सुरक्षा कवच

बंगाल चुनाव पर दुनिया की नजर, विदेशी मीडिया ने पूछा- अमीर होने से पहले ‘बूढ़ा’ हो जायेगा भारत?

कटवा में ‘लाल गढ़’ पर दीदी का कब्जा, क्या युवा और किसान बिगाड़ेंगे खेल? जानें अजय-हुगली के संगम का सियासी मिजाज

सोनारपुर या रूपा-पुर? दक्षिण सोनारपुर फतह करने निकलीं ‘द्रौपदी’, जानें क्यों छप्पन भोग छोड़ मांगती हैं सिर्फ ‘अंडे की झोल’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >