West Bengal Assembly Elections 2026 Schedule: पश्चिम बंगाल में 2026 में विधानसभा के चुनाव (West Bengal Elections) होने हैं. बंगाल विधानसभा की सभी 294 सीटों पर मतदान की तारीखों का ऐलान कभी भी हो सकता है. चुनाव अप्रैल 2026 में संपन्न हो जाने की उम्मीद है, क्योंकि नयी विधानसभा का गठन 7 मई 2026 तक करना है. इससे पहले इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया (Election Commission of India) बंगाल चुनाव 2026 की तारीखों की घोषणा करेगा.
7 मई को समाप्त होगा 17वीं विधानसभा का कार्यकाल
पश्चिम बंगाल की 17वीं विधानसभा का कार्यकाल 7 मई 2026 को समाप्त हो रहा है. इससे पहले नयी विधानसभा का गठन जरूरी है. इसलिए अप्रैल 2026 के अंत तक या मई के दूसरे सप्ताह के पहले तक चुनाव कराना जरूरी है. बंगाल चुनाव 2026 के शेड्यूल यानी अधिसूचना, नामांकन, मतदान और मतगणना की तारीखों (Notification, Nomination, Polling, and Counting Dates) की विस्तृत जानकारी के लिए prabhatkhabar.com के साथ बने रहें. चुनाव आयोग की ओर से जैसे ही बंगाल में इलेक्शन प्रोग्राम की घोषणा होगी, सबसे पहले और सबसे सटीक जानकारी आपको यहां मिलेगी. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी के लिए यहां क्लिक करें.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव : एक नजर में
| विधानसभा सीटों की संख्या | 294 |
| कितने चरणों में होंगे चुनाव | अभी तय नहीं |
| कब जारी होगी अधिसूचना | अभी तय नहीं |
| नामांकन की आखिरी तारीख | अभी तय नहीं |
| नामांकन पत्रों की जांच | अभी तय नहीं |
| नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख | अभी तय नहीं |
| वोटिंग की तारीख | अभी तय नहीं |
इसे भी पढ़ें : बंगाल चुनाव 2026 की उल्टी गिनती शुरू, जानें कब से लगेगी आचार संहिता और क्या होगा असर
West Bengal Assembly Election Schedule 2026
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 कब होंगे?
चुनाव आयोग ने अभी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की तारीखों की घोषणा नहीं की है. लेकिन, पश्चिम बंगाल में अप्रैल 2026 में चुनाव कराये जाने की संभावना है, क्योंकि 7 मई 2021 को विधानसभा का कार्यकाल खत्म हो रहा है.
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 कितने चरणों में संपन्न हुए थे?
वर्ष 2021 में पश्चिम बंगाल में 8 चरणों में चुनाव कराये गये थे.
पश्चिम बंगाल विधानसभा में कुल कितनी सीटें हैं?
पश्चिम बंगाल विधानसभा की 294 सीटों के लिए चुनाव कराये जायेंगे.
बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 में किस गठबंधन को बहुमत मिला था?
2021 के बंगाल विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस (TMC) को पूर्ण बहुमत मिला था. ममता बनर्जी लगातार तीसरी बार पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री बनीं थीं. तृणमूल कांग्रेस को बिहार और उत्तर प्रदेश की क्षेत्रीय पार्टियों (राष्ट्रीय जनता दल और समाजवादी पार्टी) का समर्थन प्राप्त था. इन दोनों पार्टियों के साथ कई छोटे दलों ने टीएमसी के खिलाफ अपने उम्मीदवार नहीं दिये थे. हालांकि, ममता बनर्जी की पार्टी का किसी दल से गठबंधन नहीं हुआ था. टीएमसी ने अकेले चुनाव लड़ा था.
पश्चिम बंगाल विधानसभा का कार्यकाल कब खत्म हो रहा है?
वर्तमान पश्चिम बंगाल विधानसभा का कार्यकाल 7 मई 2026 को खत्म हो रहा है.
पश्चिम बंगाल में सरकार बनाने के लिए किसी पार्टी को कितने विधायक की जरूरत होती है?
294 सदस्यीय बंगाल विधानसभा में बहुमत के लिए 148 विधायकों के समर्थन की जरूरत होती है.
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाग लेने वाली प्रमुख पार्टियां कौन सी हैं?
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाग लेने वाली प्रमुख पार्टियों के नाम ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (AITC/TMC), भारतीय जनता पार्टी (BJP), इंडियन नेशनल कांग्रेस (INC) और वाम फ्रंट/लेफ्ट फ्रंट (माकपा, भाकपा और उनके सहयोगी दल).
इसे भी पढ़ें
बंगाल चुनाव 2026: क्या आपका नाम भी कट गया है? ऐसे चेक करें फाइनल वोटर लिस्ट में अपना नाम
वोटर लिस्ट से नाम कट गया तो न हों परेशान, जानें आपके पास क्या हैं विकल्प?
पश्चिम बंगाल में 294 सीटों पर 2 चरण में कराये जा सकते हैं विधानसभा चुनाव
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: टीएमसी बनाम बीजेपी – 294 सीटों की जंग में कौन मारेगा बाजी?
