सड़क पर गिरे जूताें को बेचने गया था बाजार, आरोपी की हुई पहचान

इस घटना को लेकर आनंदपुर थाने में एफआइआर दर्ज करायी गयी है.

आनंदपुर थाना क्षेत्र की घटना, पहचान उजागर होने के बावजूद पुलिस की पकड़ के बाहर है आरोपी कोलकाता. एक वाहन में लोड किये गये जूते के पैकेटों में से तेज झटके के कारण कुछ पैकेट सड़क पर गिर गये थे. इधर, वाहन से गिरे जूतों से भरे चार कार्टून उठाकर एक युवक फरार हो गया. बाद में जब वह उन्हीं जूतों को बेचने की कोशिश कर रहा था, तब उसका भंडाफोड़ हो गया. इस घटना को लेकर आनंदपुर थाने में एफआइआर दर्ज करायी गयी है. पुलिस के मुताबिक शिकायतकर्ता का नाम प्रशांत मंडल है. वह पेशे से वाहन चालक है. वह शहर की एक प्रतिष्ठित जूता आपूर्ति कंपनी में कार्यरत हैं. शिकायत के अनुसार, 14 दिसंबर को कंपनी की ओर से उन्हें नाजिराबाद में सामान पहुंचाने की जिम्मेदारी दी गयी थी. वह दक्षिण 24 परगना के बोरालघाट स्थित कंपनी के गोदाम से सामान लेकर नाजिराबाद की ओर जा रहा था. शिकायत में बताया गया है कि उसी दिन तड़के आनंदपुर इलाके में अर्बाना के पास जूतों के चार कार्टून वाहन से गिर गये. आरोप है कि मौके पर मौजूद एक युवक ने तुरंत सड़क से कार्टून उठाया और फरार हो गया. काफी कोशिश के बावजूद उस समय उसे पकड़ा नहीं जा सका. यह घटना सुबह करीब साढ़े चार बजे हुई. बाद में कंपनी को एक विशेष जूते की दुकान से फोन आया. दुकान मालिक ने बताया कि नूर हुसैन सरदार नाम का एक युवक कंपनी के जूते अवैध रूप से बेचने की कोशिश कर रहा है. कंपनी की ओर से आरोपी से संपर्क कर जूते लौटाने को कहा गया, लेकिन उसने सहयोग नहीं किया. उल्टे, उसने अपना मोबाइल नंबर भी ब्लॉक कर दिया. प्रशांत मंडल ने आरोपी के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है. बताया गया है कि आरोपी नूर हुसैन सरदार का घर नरेंद्रपुर थाना क्षेत्र में है. पुलिस ने आरोपी तक पहुंचने के लिए छापेमारी शुरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GANESH MAHTO

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >