Bengal Weather Update : कोलकाता समेत जिलों में भारी बारिश के बावजूद गर्मी से लोगों का हाल बेहाल

Bengal Weather Update : मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन से चार दिनों तक पश्चिम बंगाल के सभी जिलों में मध्यम से भारी बारिश होगी. पूरा दक्षिण बंगाल में भी मध्यम से भारी बारिश के आसार है.

Bengal Weather Update : पश्चिम बंगाल में अलीपुर मौसम विभाग ने राज्यभर में आगामी चार दिनों तक भारी बारिश (Rain) की चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग की ओर से पूरे बंगाल में येलो अलर्ट जारी किया गया है. बताया गया है कि दक्षिण बंगाल के साथ साथ उत्तर बंगाल में भी गरज के साथ भारी बारिश की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक, अगले तीन दिनों तक पश्चिम बंगाल में मॉनसून इसी तरह बना रहेगा. मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन से चार दिनों तक पश्चिम बंगाल के सभी जिलों में मध्यम से भारी बारिश होगी. पूरा दक्षिण बंगाल में भी मध्यम से भारी बारिश के आसार है.

कई जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी

शुक्रवार तक कुछ जिलों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. बुधवार को उत्तर 24 परगना, कोलकाता, हावड़ा, हुगली, नदिया, बांकुड़ा, बीरभूम, मुर्शिदाबाद और पूर्व बर्दवान के कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हुई है. गुरुवार को पुरुलिया, पश्चिम बर्दवान और बीरभूम में भारी बारिश होने की संभावना है. इसी तरह इस सप्ताह उत्तर बंगाल के सभी जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है. अगले तीन दिनों तक जलपाईगुड़ी, कलिम्पोंग, अलीपुरद्वार और मालदा जिलों में भारी बारिश का अनुमान है. इन जिलों में रोजाना 7-11 सेमी बारिश हो सकती है. Kolkata Doctor Murder Case : आरजी कर अस्पताल पहुंचे सीआईएसएफ डीआईजी, आज से ही केंद्रीय बलों की तैनाती की संभावना

अगले तीन दिनों तक राज्य में भारी बारिश की संभावना

इसके अलावा मालदा, दिनाजपुर और जलपाईगुड़ी जिलों में गरज के साथ बारिश का अनुमान है. मालूम हो कि कम दबाव के कारण बुधवार तक समुद्र अशांत रह सकता है. मौसम विभाग के अनुसार समुद्र के ऊपर 35 से 45 किलोमीटर प्रति घंटे की तफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है इसलिए उत्तरी बंगाल की खाड़ी से सटे पश्चिम बंगाल और ओडिशा तट के मछुआरों को समुद्र में जाने से मना किया गया है.

ममता बनर्जी के शासनकाल में महिलाएं असुरक्षित : अभाविप

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >