बंगाल की खाड़ी में 48 घंटे में बनेगा लो प्रेशर एरिया, जानें कैसा रहेगा आज का मौसम

Weather Forecast: पश्चिम बंगाल का मौसम बदल रहा है. कोलकाता का न्यूनतम तापमान अभी से 17 डिग्री सेंटीग्रेड के करीब पहुंच गया है. अगले 48 घंटे के दौरान बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया बनने की संभावना दिख रही है. अगले 7 दिन तक कैसा रहेगा बंगाल का मौसम, क्या कहता है आईएमडी, यहां पढ़ें.

Weather Forecast: बंगाल की खाड़ी में अगले 48 घंटे में निम्न दबाव का क्षेत्र (लो प्रेशर एरिया) बनता दिख रहा है. कोलकाता के क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र अलीपुर ने रविवार को यह जानकारी दी है. मौसम विभाग ने बताया है कि वर्तमान में बंगाल में मौसम की कोई विशेष परिस्थिति बनती नहीं दिख रही है. हिंद महासागर और दक्षिण पूर्व बंगोपसागर में बना चक्रवात आज भी वहीं केंद्रित रहा. इसके असर से अगले 48 घंटे में एक लो प्रेशर एरिया बनने की संभावना है. हालांकि, मौसम विभाग ने यह नहीं बताया है कि मौसम पर इसका क्या असर होगा.

2 दिन तक इन जिलों में छाया रहेगा हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा

आईएमडी कोलकाता ने कहा है कि अगले 7 दिनों तक बंगाल का मौसम मुख्यत: शुष्क रहने का अनुमान है. इन 7 दिनों के लिए मौसम विभाग की ओर से कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है. हालांकि, अगले 2 दिन तक उत्तर बंगाल के दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी और कूचबिहार जिलों में एक-दो जगहों पर सुबह में हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा छाया रह सकता है.

Weather Forecast: रात के तापमान में बदलाव नहीं

मौसम विभाग ने कहा है कि पश्चिम बंगाल के किसी भी जिले में अगले 7 दिनों तक रात के तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटे के दौरान दक्षिण बंगाल का सबसे कम न्यूनतम तापमान सिउड़ी और कल्याणी में रहा. इन दोनों जगहों का न्यूनतम पारा 12 डिग्री सेंटीग्रेड रिकॉर्ड किया गया.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग और कूचबिहार में हल्का कुहासा

उत्तर बंगाल में मैदानी इलाकों में पुंडीबाड़ी और पहाड़ी इलाके में दार्जिलिंग का न्यूनतम तापमान सबसे कम रहा. पुंडीबाड़ी का मिनिमन टेंपरेचर 11.6 डिग्री सेंटीग्रेड और दार्जिलिंग का मिनिमम टेंपरेचर 5.2 डिग्री सेल्सियस रहा. कोलकाता का सबसे कम न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री सेंटीग्रेड अलीपुर में दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने कहा है कि जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग और कूचबिहार जिले में हल्का कुहासा देखा गया.

इसे भी पढ़ें

बंगाल के मौसम में अल नीनो का दिखा असर, फरवरी में ही 31 डिग्री के पार जायेगा कोलकाता का तापमान

गर्म होती रात और बढ़ रही दिन की तपिस, बंगाल के मौसम से ठंड की हुई विदाई

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >