हमने सबका बोझ उठाया, लेकिन अब हमारा बोझ उठाने को कोई तैयार नहीं : राष्ट्रीय कुली मोर्चा

भारतीय रेलवे द्वारा देश के कई प्रमुख स्टेशनों पर माय कुली एप्प के जरिए प्राइवेट कुली रखने और प्रयागराज में प्राइवेट एजेंसी द्वारा ठेका कुलियों को रखने के विरोध में शुक्रवार को हावड़ा स्टेशन के कुलियों ने विरोध किया.

रेलवे में कुलियों को ठेका पर रखने के विरोध में हावड़ा स्टेशन के कुलियों का प्रदर्शन

संवाददाता, हावड़ा.

भारतीय रेलवे द्वारा देश के कई प्रमुख स्टेशनों पर माय कुली एप्प के जरिए प्राइवेट कुली रखने और प्रयागराज में प्राइवेट एजेंसी द्वारा ठेका कुलियों को रखने के विरोध में शुक्रवार को हावड़ा स्टेशन के कुलियों ने विरोध किया. हावड़ा स्टेशन पर आयोजित एक विरोध प्रदर्शन में कुलियों का गुस्सा फुटा. कुलियों ने शुक्रवार को राष्ट्रीय कुली मोर्च के बैनर चले अपना विरोध किया.हावड़ा स्टेशन पर 20 सालों से लाइसेंसी कुली का काम कर रहे रोहित कुमार ने बताया कि ट्राली बैग ने पहले से ही हमारी रोजी-रोटी पर ग्रहण लगा रखा है, वहीं अब रेलवे भी नये-नये नियम लाकर हमारे रोजगार को कम करना चाहती है. देश के पांच सौ स्टेशनों पर निजी एजेंसी के माध्यम से ठेके पर कुली रखे जा रहे हैं. इसका हम विरोध करते हैं. इसी तरह से पूर्व रेलवे राष्ट्रीय कुली मोर्चा हावड़ा मंडल के अध्यक्ष कन्हैया ग्वाला ने कहा कि हावड़ा स्टेशन पर बैटरी कार तो चल रही है, लेकिन यह नियम के विरुद्ध है, क्योंकि नियम के अनुसार केवल बुजुर्गों ही इसे बुक कर सकते हैं, लेकिन बैटरी कार हर वर्ग के लोग बुक करते हैं, यहां तक कि उनका सामान भी ले जाते हैं. ऐसे में हमारी रोजी-रोटी पर असर पड़ रहा है. हम इसका विरोध करते हैं और रेलवे प्रशासन से मांग करते हैं इसे बंद किया जाये. इसी तरह से राष्ट्रीय कुली मोर्चा -हावड़ा मंडल के सचिव राजू कुमार राय ने कहा कि जिस प्रकार पहले कुलियों की ग्रुप डी में बहाली की गयी. रेलवे में हर दिन नये नये नियम बन हैं, जिससे हमारी समस्या बढ़ रही है. शुक्रवार को आयोजित बैठक में कुलियों ने अपनी बातों को रखते हुए नियम विरुद्ध चलायी जा रही बैटरी कार पर लगेज नाट एलाउड का बोर्ड लगाने और कुलियों को रेलवे की नौकरी देने की मांग की. इस मौके पर बड़ी संख्या में कुली मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Subodh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >