बंगाल में कुदरत का कहर : पहाड़ों पर वर्षा का रेड अलर्ट, दक्षिण बंगाल में वज्रपात की चेतावनी

WB Weather Forecast: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 13 से 15 जुलाई के लिए पश्चिम बंगाल में मौसम संबंधी चेतावनी जारी की है. उत्तर बंगाल में अत्यंत भारी बारिश का रेड अलर्ट (Red Alert) और दक्षिण बंगाल में वज्रपात की चेतावनी दी है.

WB Weather Forecast: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा है कि पश्चिम बंगाल के उत्तर और दक्षिण दोनों हिस्सों में अगले 48 घंटों (13 जुलाई से 15 जुलाई सुबह तक) के दौरान मौसम का मिजाज काफी सख्त रहने वाला है. विशेष रूप से उत्तर बंगाल के पहाड़ी व मैदानी इलाकों में मूसलाधार से भी अधिक यानी अत्यंत भारी बारिश के खतरे की आशंका जतायी है. आईएमडी के कोलकाता स्थित क्षेत्रीय मौसम केंद्र ने सोमवार को मौसम चेतावनी जारी करते हुए यह जानकारी दी है.

उत्तर बंगाल के 3 जिलों के लिए रेड अलर्ट

  • मौसम विभाग ने उत्तर बंगाल के जलपाईगुड़ी, कलिम्पोंग और अलीपुरदुआर जिलों में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश (7-20 सेमी) के साथ-साथ अत्यंत भारी बारिश (20 सेंटीमीटर से अधिक वर्षा) का रेड अलर्ट जारी किया है.
  • दार्जिलिंग जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए भारी से बहुत भारी वर्षा (07-20 सेंटीमीटर) की संभावना जतायी गयी है.
  • कूचबिहार जिले में एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा (07-11 सेमी) और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है. कूचबिहार के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है.

दक्षिण बंगाल एवं अन्य जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी

दक्षिण बंगाल के उत्तर दिनाजपुर, मालदा, मुर्शिदाबाद, बीरभूम, बर्धमान, बांकुड़ा, पुरुलिया, हुगली, नदिया, झारग्राम, मेदिनीपुर, कोलकाता, उत्तर 24 परगना और दक्षिण 24 परगना जिलों में एक-दो स्थानों पर वज्रपात (Lightning) के साथ तेज बारिश की चेतावनी दी गयी है. मौसम विभाग ने इन सभी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है.

ये भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल में मानसून का प्रकोप : 14 जुलाई तक कई जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट, उमस से लोग परेशान

14-15 जुलाई का मौसम कैसा रहेगा

14 जुलाई सुबह 08:30 बजे से 15 जुलाई 2026 सुबह 08:30 बजे तक उत्तर बंगाल में वर्षा की तीव्रता थोड़ी कम होगी. लेकिन कई जिलों में चेतावनी बरकरार रहेगी. जानें इन दोनों दिन किन-किन जिलों के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है.

भारी बारिश की संभावना (Yellow Alert)

दक्षिण बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर, पश्चिम मेदिनीपुर, दक्षिण 24 परगना और उत्तर बंगाल के जलपाईगुड़ी व अलीपुरदुआर जिलों में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश (07-11 सेमी) का अनुमान है.

ये भी पढ़ें: कोलकाता का मौसम : 13 जुलाई को हो सकती है भारी वर्षा-वज्रपात, आईएमडी ने जारी किया अलर्ट

वज्रपात का अलर्ट (Yellow Alert)

कोलकाता सहित दक्षिण बंगाल के अधिकांश जिलों उत्तर 24 परगना, हावड़ा, हुगली, पूर्व बर्धमान व पश्चिम बर्धमान, बीरभूम, मुर्शिदाबाद, पुरुलिया, बांकुड़ा और उत्तर बंगाल के दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, कूचबिहार, उत्तर दिनाजपुर, दक्षिण दिनाजपुर और मालदा में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली (Lightning) गिरने का खतरा बना रहेगा.

ये भी पढ़ें: बंगाल में मानसून की विषम चाल : उत्तर बंगाल और तटीय जिलों में झमाझम बारिश, 7 जिलों पर सूखे का संकट, जानें जिलेवार आंकड़े

प्रशासनिक सलाह और सावधानियां

  • पहाड़ी क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतें. दार्जिलिंग और कलिम्पोंग के पहाड़ी रास्तों पर भू-स्खलन की आशंका को देखते हुए यात्रा के दौरान विशेष सावधानी बरतें.
  • बिजली चमकने के दौरान खुले खेतों, पेड़ों के नीचे और जल निकायों के पास न रहें. सुरक्षित जगह यानी पक्की छत के नीचे शरण लें. बिजली के खंभों से भी दूर रहें.
  • भारी वर्षा की वजह से निचले इलाकों और अंडरपास में पानी भरने की स्थिति में सुरक्षित रास्तों का चयन करें.

ये भी पढ़ें: बंगाल में मानसून की विषम चाल : उत्तर बंगाल और तटीय जिलों में झमाझम बारिश, 7 जिलों पर सूखे का संकट, जानें जिलेवार आंकड़े


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >